100 गुना से ज्यादा दांव, 125 रुपये चल रहा GMP, लिस्टिंग पर क्या निवेशक होंगे मालामाल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO में क्यू लाइन बायोटेक के शेयर का दाम 343 रुपये है
  • कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं
  • मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से कंपनी के शेयर 468 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं
100 गुना से ज्यादा दांव, 125 रुपये चल रहा GMP, लिस्टिंग पर क्या निवेशक होंगे मालामाल?

क्यू लाइन बायोटेक के शेयर शुक्रवार 29 मई को बाजार में लिस्ट होंगे। लिस्टिंग से ठीक पहले अगर क्यू लाइन बायोटेक के शेयरों के ग्रे मार्केट प्रीमियम(GMP) को देखें तो वह 125 रुपये पर चल रहा है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम क्यू लाइन बायोटेक के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। यानी, निवेशकों को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर बंपर फायदा हो सकता है। क्यू लाइन बायोटेक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 मई को खुला था और यह 25 मई तक ओपन रहा।

343 रुपये शेयर का दाम, 125 रुपये चल रहा GMP
क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 343 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 125 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो क्यू लाइन बायोटेक के शेयर 468 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को क्यू लाइन बायोटेक के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 36 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। क्यू लाइन बायोटेक के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ का टोटल साइज 214 करोड़ रुपये तक का था।

IPO पर लगा 102 गुना से ज्यादा दांव
क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड का आईपीओ टोटल 102.42 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 71.44 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 145.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्यू लाइन बायोटेक के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 123.94 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर हैं।

क्या करती है क्यू लाइन बायोटेक?
क्यू लाइन बायोटेक लिमिटेड इन-विट्रो डायग्नोटिक्स (IVD) और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस सेगमेंट में ऑपरेट करती है। कंपनी डायग्नोटिक रीजेंट्स, रैपिड टेस्टिंग किट्स, मोलेक्यूलर डायग्नोटिक्स प्रॉडक्ट्स, पैथोलॉजी इक्विपमेंट और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले कंज्यूमेबल्स बनाती है। क्यू लाइन बायोटेक को दिग्गज निवेशक विकास खेमानी का सपोर्ट है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स, उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। सुभाष गर्ग, अमिता गर्ग, आयुष गर्ग, अजय कुमार महंती और अभय अग्रवाल क्यू लाइन बायोटेक के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 96.77 पर्सेंट थी। कंपनी का मार्केट 800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,