
इस कंपनी के शेयरों में लगा 20% अपर सर्किट, किस वजह से हो रही खरीदारी
रियल एस्टेट कंपनी Puravankara के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों मे इस उछाल के पीछे की वजह एक खबर है।
रियल एस्टेट कंपनी Puravankara के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों मे इस उछाल के पीछे की वजह एक खबर है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने 4800 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन खरीदी है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर 248.90 रुपये के लेवल पर खुला था।
अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 288.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक का भाव 259.70 रुपये के लेवल पर था। बता दें, कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने बेंगलुरू में 53.50 एकड़ खरीदा है। जिसकी कीमत 4800 करोड़ रुपये है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.78 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 34 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 418 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 205.05 रुपये है। Puravankara का मार्केट कैप 6158 करोड़ रुपये है।
भले ही एक साल में यह स्टॉक निगेटिव रिटर्न दिया है। दो साल में कंपनी ने 39 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में रियल एस्टेट कंपनी Puravankara के शेयरों की कीमतों में 199 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स में इंडेक्स में 42 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
पिछले साल कंपनी ने दिया था डिविडेंड
आखिरी बार कंपनी ने फरवरी में 2024 में डिविडेंड दिया था। कंपनी ने एक शेयर पर 6.30 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2022 में कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




