दोगुना से ज्यादा बढ़ा सरकारी बैंक का मुनाफा, गिरावट की आंधी में रॉकेट बन गए शेयर
मुख्य बातें
- घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट के बीच सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के शेयर 5% से ज्यादा उछलकर 111.68 रुपये पर पहुंच गए हैं
- पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की आंधी के बीच सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर सोमवार को NSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 111.68 रुपये पर जा पहुंचे हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जबरदस्त नतीजों के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में यह तेजी आई है। पहली तिमाही में सरकारी बैंक का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। इंटरेस्ट इनकम और मार्जिन्स बढ़ने से पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 213 पर्सेंट बढ़ा है।
दोगुना से ज्यादा बढ़ा है PNB का तिमाही मुनाफा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 213 पर्सेंट बढ़ा है। यानी, बैंक का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। पहली तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक को 5,253 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 1,675 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
37,231 करोड़ रुपये रही टोटल इंटरेस्ट इनकम
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की टोटल इंटरेस्ट इनकम चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 37,231 करोड़ रुपये रही है। इससे पहले की तिमाही में बैंक की टोटल इंटरेस्ट इनकम 36,319 करोड़ रुपये थी। हालांकि, सालाना आधार पर बैंक की टोटल इनकम 1 पर्सेंट घटकर 37,232 करोड़ रुपये रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक का डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.64 पर्सेंट रहा। पंजाब नेशनल बैंक की एसेट क्वॉलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 250 बैंक ब्रांच खोलने का टारगेट रखा है। पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 180 बैंक शाखाएं खोलीं।
250% के करीब उछल गए हैं PNB के शेयर
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों में पिछले 4 साल में करीब 250 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पंजाब नेशनल बैंक के शेयर 22 जुलाई 2022 को 31.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जुलाई 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 111.68 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में 77 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 135.15 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 98.50 रुपये है। पंजाब नेशनल बैंक(PNB) का मार्केट कैप सोमवार को 1,26,445 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


