Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PSU Navratna IREDA Share Price jumped 4 percent after q3 result check details here
PSU नवरत्न के शेयरों का भाव 4% चढ़ा, Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक, कीमत 150 रुपये से कम

PSU नवरत्न के शेयरों का भाव 4% चढ़ा, Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक, कीमत 150 रुपये से कम

संक्षेप:

IREDA Share Price: पीएसयू नवरत्न इरेडा के शेयरों में आज सोमवार को भारी बिकवाली के बीच तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशती के तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं।

Jan 12, 2026 10:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IREDA Share Price: पीएसयू नवरत्न इरेडा के शेयरों में आज सोमवार को भारी बिकवाली के बीच तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशती के तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। बता दें, पब्लिक सेक्टर की कंपनी इरेडा का एकल आधार पर नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 585 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कंपनी की आय बढ़ने से लाभ बढ़ा है। सरकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 425 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसई में आज सोमवार को इरेडा का शेयर 139.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 142.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:खुल गए 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP अभी से दिखा रहा 14 रुपये का फायदा

कितना रहा है कंपनी का रेवन्यू

कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 38 प्रतिशत बढ़कर 2,140 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,699 करोड़ रुपये था। इरेडा के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने कहा, “इस तिमाही में इरेडा का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बदलाव को तेज करने के हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोन वितरण, नेट वर्थ और मुनाफे में बढ़ोतरी हमारे अंशधारकों के भरोसे को दिखाती है।”

तीसरी तिमाही में कर्ज वितरण 32 प्रतिशत बढ़कर 9,860 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,449 करोड़ रुपये था। इस दौरान नेटवर्थ बढ़कर 13,537 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले दिसंबर तिमाही में 9,842 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:Dmart का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, फोकस में रहेगा राधाकिशन दमानी का स्टॉक

शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है स्टॉक

भले ही आज शेयर बाजार में इरेडा के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। इरेडा 52 वीक हाई 222.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 39 हजार करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,