Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PSU company MRPL share surges 12 percent today after profit jump 4 times in q3
4 गुना बढ़ गया PSU कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, आपका है दांव?

4 गुना बढ़ गया PSU कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, आपका है दांव?

संक्षेप:

MRPL का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1445 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹304 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते यह शानदार प्रदर्शन संभव हुआ है।

Jan 14, 2026 06:49 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MRPL Share: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयरों में आज मंगलवार जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) में चार गुना से ज्यादा मुनाफा दर्ज किया है। MRPL का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹1445 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹304 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते यह शानदार प्रदर्शन संभव हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीसरी तिमाही के शानदार नतीजे

अगर कंपनी की आय की बात करें तो तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹29,720 करोड़ रहा। वहीं, प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹2,214 करोड़ दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.67% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 5.84% तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। कंपनी ने साफ किया कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात का उसके कारोबार, एसेट्स या रिकवरी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

₹1,811 करोड़ का हुआ मुनाफा

पूरे नौ महीनों की बात करें तो मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 तक ₹1,811 करोड़ का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹312 करोड़ का नुकसान हुआ था। यानी कंपनी ने नुकसान से बाहर निकलते हुए जबरदस्त वापसी की है। कंसोलिडेटेड आधार पर भी तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹1,450 करोड़ और नौ महीनों में ₹1,807 करोड़ रहा। कंपनी के बोर्ड ने इन नतीजों को बुधवार को हुई बैठक में मंजूरी दी।

शेयरों में तेजी

नतीजों का असर शेयर बाजार में भी साफ नजर आया। बुधवार को MRPL के शेयरों में 12% तक की तेजी देखने को मिली। नतीजों के ऐलान के बाद शेयर कुछ ही मिनटों में उछल गए और अंत में यह करीब 7% की बढ़त के साथ ₹155.28 पर कारोबार करता दिखा। कंपनी की कुल उधारी ₹9,289 करोड़ है, जबकि नेटवर्थ बढ़कर ₹14,732 करोड़ हो गई है। डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.63 पर बना हुआ है, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। पिछले एक साल में MRPL के शेयर करीब 14% का रिटर्न दे चुके हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,