
खुल गया सरकारी कंपनी का IPO, 40% का फायदा दिखा रहा GMP, कीमत भी कम
Bharat Coking Coal Ltd IPO: मिनी रत्न कंपनी का आईपीओ आज 9 जनवरी से 13 जनवरी यानी अगले हफ्ते में मंगलवार तक खुला रहेगा। कंपनी ने 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट तय किया है। वहीं, 600 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है।
Bharat Coking Coal Ltd IPO: सरकारी कंपनी भारत कुकिंग कोल का आईपीओ आज यानी 9 जनवरी से खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1071.11 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 46.57 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह ऑफर फार सेल यानी मौजूदा निवेशक की तरफ से बेचा रहा है। कंपनी कोई भी नया शेयर इश्यू के जरिए जारी नहीं करेगी। बता दें, ग्रे मार्केट में भी भारत कुकिंग कोल की स्थिति काफी अच्छी है। जोकि मजबूत लिस्टिंग के संकेत अभी से दे रहा है।
क्या है प्राइस बैंड
मिनी रत्न कंपनी का आईपीओ आज 9 जनवरी से 13 जनवरी यानी अगले हफ्ते में मंगलवार तक खुला रहेगा। कंपनी ने 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट तय किया है। वहीं, 600 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 13800 रुपये का इंवेस्टमेंट करना ही होगा।
ग्रे मार्केट में स्थिति काफी शानदार
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। आज यानी शुक्रवार को यह आईपीओ 9.25 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है। जोकि 40.22 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को इशारा कर रहा था। बता दें, पिछले कुछ दिनों के दौरान कंपनी के जीएमपी में गिरावट आई है। 7 जनवरी को ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 11.40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 16.25 रुपये रहा है।
यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत आईपीओ का आरक्षित रहेगा।
इस कंपनी की शुरुआत 1972 में हुई थी। यह कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 34 चालू खद्दानें हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





