शेयर बाजार में PSU कंपनी का गदर, 3 दिन में 22% चढ़ा स्टॉक, किस बात से निवेशक हैं खुश
मुख्य बातें
- BEML Ltd Share price: सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते 3 कारोबारी दिन के दौरान 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- मंगलवार को यह स्टॉक करीब 4 प्रतिशत चढ़ गया

BEML Ltd Share price: सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते 3 कारोबारी दिन के दौरान 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को यह स्टॉक करीब 4 प्रतिशत चढ़ गया। जिसके बाद दिन में इस सरकारी कंपनी के शेयरों का भाव 4437.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को यह स्टॉक 4279.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
बीईएमएल लिमिटेड के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह मार्च तिमाही के नतीजों को माना जा रहा है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 287.55 करोड़ रुपये रहा था। एक वित्त वर्ष पहले इसी तिमाही में सरकारी कंपनी नेट प्रॉफिट 256.80 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट 11.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 1656.36 करोड़ रुपये रहा है। एक वित्त वर्ष पहले इसी चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1518.25 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का प्रॉफिट 292.52 करोड़ रुपये रहा था।
क्या करती है कंपनी
बीईएमएल लिमिटेड एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है। कंपनी माइनिंह, कंस्ट्रक्शन, डिफेंस और रेल/मेट्रो के लिए हैवी इक्विपमेंट प्रदान करती है। वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी को उम्मीद है कि उसका ऑर्डर बुक बढ़कर 22000 करोड़ रुपये हो जाएगा। अभी मौजूदा समय में कंपनी का ऑर्डर बुक 14,000 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में कैसा रहा है कंपनी प्रदर्शन
बीते एक महीने के दौरान बीईएमएल लिमिटेड के शेयरों में 29 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में इस स्टॉक ने 67 प्रतिशत का रिटर्न अपने पोजीशनल निवेशकों को दिया है। हालिया तेजी के बाद भी एक साल शेयरों को होल्ड कर रखने वाले स्टॉक का भाव 6 प्रतिशत से अधिक गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 5489.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2346.35 रुपये है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


