सरकारी बैंकों के शेयरों में बंपर तेजी, SBI, बैंक ऑफ इंडिया को खरीदने की होड़

Feb 09, 2026 11:11 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nifty PSU Bank: एसबीआई की अगुवाई में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने सोमवार को शानदार कमबैक किया। यह 3.34 फीसदी ऊपर चढ़कर 9,172.45 पर पहुंच हुआ, जो पिछले बंद भाव से 296 अंक की शानदार बढ़त है।

सरकारी बैंकों के शेयरों में बंपर तेजी, SBI, बैंक ऑफ इंडिया को खरीदने की होड़

Nifty PSU Bank: एसबीआई की अगुवाई में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने सोमवार को शानदार कमबैक किया। यह 3.34 फीसदी ऊपर चढ़कर 9,172.45 पर पहुंच हुआ, जो पिछले बंद भाव से 296 अंक की शानदार बढ़त है। साढ़े 10 बजे तक के कारोबार में यह 9,193 तक पहुंचा, लेकिन 9,028 के निचले स्तर पर भी आया। कुल 62 करोड़ शेयरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसकी कीमत 2,537 करोड़ रुपये रही। इस तेजी में सभी प्रमुख PSU बैंक शेयरों ने हिस्सा लिया। इस इंडेक्स में शामिल 12 स्टॉक्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे आगे रहा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

यह 6.09 फीसदी चढ़ा और 1,131 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 1,120 से शुरू होकर यह 1,137 तक गया, लेकिन 1,100 के आसपास भी घूमा। साढ़े 10 बजे के करीब ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.7 करोड़ शेयर का था, जिनकी वैल्यू 1,911 करोड़ रही। पिछले 30 दिन में यह 4.66 फीसदी ऊपर है।

पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक SBI ने सालाना पर Q3 में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 24.5% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹16,891.44 करोड़ की तुलना में ₹21,028 करोड़ रहा। यह शानदार परफॉर्मेंस लगातार कोर इनकम ग्रोथ, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधार और IPO के लिए तैयार अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी से मिले एक बार के बूस्ट की वजह से संभव हुआ।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया भी आज शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह 3.87 फीसदी बढ़कर ठीक 170 रुपये पर पर ट्रेड कर रहा था। आज यह 166 रुपये पर खुला डे हाई 170 रुपये पर पहुंचा और 165.70 रुपये तक नीचे भी आया। इस दैरान 61 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिनकी वैल्यू 103 करोड़ रही। 30 दिन में इसकी 8.63 फीसदी की शानदार बढ़त हुई।

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक 3.48 फीसदी ऊपर 901.50 पर ट्रेड कर रहा था। आज 881 रुपये पर खुलकर डे हाई 904.85 पर पहुंचा और लेकिन वापस 881 को भी टच किया। पिछले महीने में इसमें 1.13 फीसदी की मामूली बढ़त रही।

यूको बैंक

यूको बैंक ने ठीक-ठाक रफ्तार पकड़ी। आज साढ़े 10 बजे के करीब यह 2.35 फीसदी चढ़कर 29.21 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 28.71 पर खुला और 29.30 रुपये तक गया। 30 दिन में यह 4.74 फीसदी नीचे आया था, आज की रिकवरी राहत भरी है।

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक ने आज छोटी, लेकिन मजबूत छलांग लगाई। यह पीएसयू बैंक स्टॉक 2.25 फीसदी ऊपर 27.71 पर ट्रेड कर रहा था। इस स्टॉक्स की ओपनिंग आज 27.24 रुपये से हुई और 27.75 का हाई और 27.23 का लो बनाया। महीने भर में 5.34 फीसदी की गिरावट रही।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2.24 फीसदी बढ़त के साथ 37.83 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, यह 37.50 से खुला और 37.95 तक पहुंच गया। 30 दिन में 3.65 फीसदी नीचे था। यूनियन बैंक 2.01 फीसदी ऊपर 181.71 पर था। आज इसने 181 रुपये से कारोबार की शुरुआत की थी। एक महीने में 7.48 फीसदी की अच्छी बढ़त है।

इनके अलावा आईओबी में 1.55 फीसदी, केनरा बैंक में 1.54 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा में 1.50 फीसदी और पंजाब नेशनल बैंक में 1.20 फीसदी की तेजी थी। जबकि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1.16 फीसदी बढ़कर 66.28 पर पहुंचा गया था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,