खुलते ही मेनबोर्ड IPO पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन ही 3 गुना से अधिक भरा, ग्रे मार्केट में ₹25 के प्रीमियम पर भाव
मुख्य बातें
- IPO News: आज यानी 27 मई को प्राइमरी मार्केट में 4 कंपनियों के आईपीओ ने दस्तक दी है
- लेकिन इन 4 कंपनियों के आईपीओ में जिस एक पर निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं वह Prostarm Info Systems IPO है
- दोपहर 4.05 मिनट तक के डाटा के अनुसार कंपनी का आईपीओ 3.02 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था

IPO News: आज यानी 27 मई को प्राइमरी मार्केट में 4 कंपनियों के आईपीओ ने दस्तक दी है। लेकिन इन 4 कंपनियों के आईपीओ में जिस एक पर निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं वह Prostarm Info Systems IPO है। दोपहर 4.05 मिनट तक के उपलब्ध डाटा के अनुसार कंपनी का आईपीओ 3.02 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन रिटेल कैटगरी में 3.80 गुना प्राप्त हुआ है। वहीं, क्यूआईबी सेक्शन ममें 0.02 गुना और एनआईआई कैटगरी में 5.22 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। बता दें, ग्रे मार्केट में यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
क्या है प्राइस बैंड?
Prostarm Info Systems IPO का प्राइस बैंड 95 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 142 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13,490 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह आईपीओ 29 मई यानी गुरुवार को बंद होगा। ऐसे में निवेशकों के पास अभी दांव लगाने के लिए 2 दिन का समय है।
Prostarm Info Systems IPO का साइज 168 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.60 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। जिसकी वजह से इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है आईपीओ
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। कल यानी सोमवार को भी ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 25 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और बेचती है। यह पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट जैसे यूपीएस सिस्टम, इंवर्टर सिस्टम, सोलर हाइब्रिड इंवर्टर सिस्टम, लिथियम ऑयन बैटरी पैक्स और वोल्टेज स्टेबलाइजर्स है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


