हर शेयर पर ₹160 डिविडेंड, इस बड़ी कंपनी ने निवेशकों के लिए किया ऐलान

Feb 06, 2026 06:04 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। प्रॉक्टर एंड गैंबल का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के ₹91 करोड़ की तुलना में 14.7% घटकर ₹77.6 करोड़ हो गया। कंपनी ने FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹160 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

हर शेयर पर ₹160 डिविडेंड, इस बड़ी कंपनी ने निवेशकों के लिए किया ऐलान

Procter & Gamble Health share: एरियल व टाइड जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रबंधन करने वाली प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹160 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसमें प्रति शेयर ₹50 का एक बार का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड का भुगतान 4 मार्च 2026 को या उससे पहले किया जाएगा और 12 फरवरी, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। प्रॉक्टर एंड गैंबल का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के ₹91 करोड़ की तुलना में साल-दर-साल 14.7% घटकर ₹77.6 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो 10.5% घटकर ₹110.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹123.6 करोड़ था। वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन पिछले साल के 39.9% से घटकर 29.6% रह गया। प्रॉक्टर एंड गैम्बल के रेवेन्यू की बात करें तो साल-दर-साल 20.7% बढ़कर ₹374 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹309.8 करोड़ था।

शेयर का परफॉर्मेंस

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को डेढ़ पर्सेंट तक गिरकर ₹5,190 पर ट्रेड कर रहे थे। ट्रेडिंग रेंज की बात करें तो 5235 रुपये के 5170 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 6,700 रुपये और 52 हफ्ते का लो 4,916 रुपये है। बता दें कि प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ भारत में कंज्यूमर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के निर्माण और मार्केटिंग में लगी हुई है, जिसका फोकस विटामिन, मिनरल और वेलनेस सॉल्यूशंस पर है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो पब्लिक शेयरहोल्डर्स में म्यूचुअल फंड्स ICICI प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक और निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड-ए/सी निप्पॉन इंडिया SMA हैं। वहीं, सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास कंपनी के 3,16,610 शेयर हैं, जो 1.91 फीसदी के बराबर होता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,