
दूसरी बार बोनस शेयर की तैयारी, 6 महीने में पैसा किया डबल, चर्चा में ₹10 वाला स्टॉक
Multibagger Stock: 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाला कंपनी प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (Pro Fin Capital Services Ltd) के शेयर इस समय फोकस में है। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाना है।
Multibagger Stock: 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाला कंपनी प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (Pro Fin Capital Services Ltd) के शेयर इस समय फोकस में है। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाना है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 26 नवंबर को प्रस्तावित है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...
दूसरी बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी
10 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 26 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग है। इसी मीटिंग में रिकॉर्ड डेट आदि पर फैसला किया जाएगा। बता दें, इससे पहले प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया गया था। यह दूसरी बार है जब कंपनी बोनस शेयर देने की तैयारी में हैं।
1 साल में 208 प्रतिशत चढ़ा शेयर
शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर प्रो फिन कैटिपल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर बीएसई में 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 9.58 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। 6 महीने के कंपनी के शेयरों की कीमतों में 123 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 208 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 13.14 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3.11 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 283 करोड़ रुपये का है।
2 साल में प्रो फिन कैपिटल के शेयरों की कीमतों में 700 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 1351 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
प्रमोटर्स की हिस्सेदारी लगातार घट रही
तीन साल पहले कंपनी में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 14 प्रतिशत थी। जोकि अब घटकर 4 प्रतिशत से थोड़ा अधिक रह गया है। कंपनी के प्रमोटर्स लगातार हिस्सेदारी घटा रहे हैं।
हॉन्ग कॉन्ग कंपनी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक
एक्सलेंस क्रिएटिव लिमिटेड हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 22 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी का 25 प्रतिशत हिस्सा एक्सलेंस क्रिएटिव लिमिटेड खरीदना चाह रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





