इस कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी, निवेशकों में शेयर बेचने की होड़

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • बुधवार को प्राइम फोकस लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई
  • बता दें कि प्राइम के मुंबई ऑफिस के अलावा कंपनी के कुछ लोगों के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की तलाशी ली जा रही है

इस कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी, निवेशकों में शेयर बेचने की होड़
प्राइम फोकस के शेयरों में बड़ी गिरावट

Prime focus share price: बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को प्राइम फोकस लिमिटेड के शेयरों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर 8% तक टूट गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के मुंबई ऑफिस में तलाशी अभियान शुरू किया है। आइए डिटेल में शेयर परफॉर्मेंस और ईडी की कार्रवाई के बारे में जान लेते हैं।

CNBC-TV18 सूत्रों के मुताबिक प्राइम के मुंबई ऑफिस के अलावा कंपनी के कुछ लोगों के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह तलाशी विदेशी रेमिटेंस (विदेश से आने वाले पैसे) के मामले में की जा रही है। जिन ट्रांजैक्शन की जांच हो रही है, उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

कंपनी की मुश्किलें

बता दें कि इस साल प्राइम फोकस को रेगुलेटरी और दिवालियापन से जुड़े मामलों का सामना करना पड़ा है। जून में सेबी ने कंपनी और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ चल रही जांच की कार्यवाही को बंद कर दिया। SEBI ने पाया कि जिन अकाउंटिंग तरीकों और फाइनेंशियल खुलासों की जांच हो रही थी, उनसे न तो फाइनेंशियल स्टेटमेंट गुमराह करने वाले साबित हुए और न ही कोई अकाउंटिंग गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा, प्राइम फोकस दिवालियापन की कार्यवाही में भी शामिल रही।

यह कार्यवाही तब शुरू हुई जब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने रिलायंस अल्फा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ₹353.79 करोड़ के दावे को लेकर कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की याचिका को मंजूरी दी। कंपनी ने इस आदेश को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में चुनौती दी। जुलाई में, NCLAT ने NCLT के मंजूरी वाले आदेश को रद्द कर दिया और एक समझौते को मंजूरी दी। इसके बाद प्राइम फोकस ने कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) के बंद होने की जानकारी दी।

प्राइम फोकस के शेयर की बात करें तो बुधवार को 8% से ज्यादा टूट चुका है। शेयर की पिछली क्लोजिंग 293.20 रुपये थी। यह बुधवार को 294.70 रुपये से 265.30 रुपये के बीच था। इस साल अब तक शेयर में 17% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के बारे में

बता दें कि प्राइम फोकस मुंबई की एक मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्विस कंपनी है। इस कंपनी का बिजनेस विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। कंपनी का बिजनेस विदेशों में भी बड़े पैमाने पर फैला है। मौजूद फाइनेंशियल जानकारी के अनुसार, कंपनी की 92% कमाई भारत के बाहर के मार्केट से हुई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इस कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी, निवेशकों में शेयर बेचने की होड़