Petrol-Diesel Price: 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 59000 रियाल, ईरान में ऐसा क्यों हुआ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Price: 25 अगस्त के खुले बाजार का रेट के मुताबिक ईरान में 1 पेट्रोल के लिए लाखों चुकाने पड़ रहे हैं
  • क्योंकि, डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल अपने निचले स्तर पर आ गया है
  • वैसे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी नहीं बदले हैं और बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है

petrol prices
ईरान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 59000 रियाल

ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज की डेट में 0.029 डॉलर यानी 58,928 ईरानी रियाल है। हालाांकि भारतीय रुपये में यह 2.70 रुपये लीटर है। दरअसल ईरान-अमेरिका युद्ध और अमेरिकी आर्थिक नाकाबंदी के कारण डॉलर के मुकाबले ईरान की करेंसी काफी निचले स्तर पर पहुंच गई है।

25 अगस्त 2026 के ईरान के खुले बाजार रेट के अनुसार 1 अमेरिकी डॉलर लगभग 20,32,000 ईरानी रियाल है। ध्यान दें कि ईरान में आधिकारिक और खुले बाजार की दर में काफी अंतर है। 25 अगस्त के खुले बाजार का रेट यहां इस्तेमाल किया गया है। आधिकारिक रूप से 1 डॉलर आज 13,74,575 ईरानी रियाल के बराबर है। इस लिहाज से भी ईरान में 1 पेट्रोल के लिए लाखों चुकाने पड़ रहे हैं।

वैसे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी नहीं बदले हैं और बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है।

भारतीय रुपये के हिसाब से दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बचेने वाले देशों में लीबिया सबसे ऊपर है। लीबिया में लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में महज 2.25 रुपये है। यह इतना सस्ता है कि भारत में बिकने वाले एक समोसे की कीमत में 6 लीटर पेट्रोल आ जाए।

दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत भी 145.45 रुपये प्रति लीटर है। इसके बावजूद दुनिया के 3 देशों में पेट्रोल की कीमत 4 रुपये से कम है।

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईरान है, जहां, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.74 रुपये है। तीसरे नंबर पर वेनेजुएला है। यहां पेट्रोल की कीमत 3.35 रुपये लीटर है। ये तीनों देश कच्चे तेल के उत्पादक हैं।

सस्ते तेल बेचने वाले देशों में अंगोला चौथे नंबर पर है। यहां पेट्रोल की कीमत 31.33 रुपये लीटर है वहीं, कुवैत में 32.57 रुपये लीटर। अल्जीरिया में पेट्रोल 32.87 रुपये लीटर है तो तुर्कमेनिस्तान में 41.12 रुपये प्रति लीटर। इजिप्ट भी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में है। यहां एक लीटर पेट्रोल 45.49 रुपये है।

सस्ता तेल बेचने वाले टॉप-10 देशों में शामिल कतर और अऊदी अरब ही ऐसे दो देश हैं, जहां दाम 50 रुपये के ऊपर हैं। कतर में पेट्रोल 55.17 तो सऊदी अरब में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 55.17 रुपये है।

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देश

सबसे महंगा पेट्रोल आज की डेट में हांगकांग में 398.93 रुपये लीटर है। इसके मलावी में 310.33 रुपये और इजरायल में 266.77 रुपये लीटर। डेनमार्क में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 263.31 रुपये लीटर और नीदरलैंड में 254.43 रुपये लीटर है। इनके अलावा फिनलैंड, जर्मनी, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ग्रीस, नार्वे, अल्बानिया, उरुग्वे, फ्रांस, पुर्तगाल, और इटली में पेट्रोल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़1 लीटर पेट्रोल की कीमत 59000 रियाल, ईरान में ऐसा क्यों हुआ?