विजय केडिया का फिर इस शेयर पर दांव, खरीदे हैं 10 लाख शेयर, 222% से ज्यादा चढ़ गया है शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स पर फिर दांव लगाया है। केडिया ने कंपनी के 10 लाख शेयर खरीदे हैं। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर 5 दिन में करीब 18% उछले हैं। 5 साल में कंपनी के शेयर 222% से ज्यादा चढ़े हैं।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने स्मॉलकैप कंपनी प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स पर फिर दांव लगाया है। केडिया ने प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के 10 लाख शेयर खरीदे हैं। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर सोमवार को BSE में उछाल के साथ 145.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले पांच दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 18 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस साल 30 मार्च के बाद से कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 263.30 रुपये है। वहीं, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 104.05 रुपये है।
विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के 10 लाख शेयर
शेयर मार्केट के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स पर फिर दांव लगाया है। विजय केडिया ने कंपनी के 10 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 1.05 पर्सेंट हो गई है। विजय केडिया ने प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स में यह हिस्सेदारी 14.1 करोड़ रुपये में खरीदी है। इससे पहले, सितंबर 2025 तिमाही में भी केडिया के पास प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के 10 लाख शेयर थे। हालांकि, दिसंबर 2025 तिमाही में केडिया का नाम कंपनी के इनवेस्टर लिस्ट से बाहर था। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स का मार्केट कैप सोमवार 13 अप्रैल 2026 को 1379 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
222% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर पिछले 5 साल में 222 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 44.80 रुपये पर थे। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 145.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों में 42 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर 13 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर 16 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।
वॉल्यूम में आए उछाल पर एक्सचेंज में मांगा जवाब
प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयरों के वॉल्यूम में आए उछाल पर एक्सचेंज ने 10 अप्रैल को कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि कोई भी ऐसी प्राइस सेंसिटिव इंफॉर्मेशन या अनाउंसमेंट/ कॉरपोरेट एक्शन नहीं है, जिसकी सूचना स्टॉक एक्सचेंजों को मौजूदा समय में देनी हो। कंपनी ने कहा है कि प्राइस/वॉल्यूम बिहेवियर पूरी तरह से मार्केट कंडीशंस पर आधारित है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 65.37 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 34.63 पर्सेंट है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


