बच्चे को 18 साल की उम्र में मिलेंगे ₹55 लाख से ज्यादा, सरकार दे रही 7.1% ब्याज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पीपीएफ स्कीम में निवेश लॉन्ग टर्म के लिए फंड तैयार करने का एक बेहतर विकल्प है
  • इसमें आप 500 रुपये की रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं

black money
PPF अकाउंट में 7वें वित्तीय वर्ष से आंशिक निकासी की अनुमति है

नौकरीपेशा लोगों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम काफी चर्चित है। इस स्कीम में निवेश करने पर सरकार की ओर से जबरदस्त ब्याज मिलता है। इसके अलावा, लॉन्ग टर्म के लिए एक मोटी रकम भी तैयार हे जाती है। आइए डिटेल में जान लेते हैं इस स्कीम की डिटेल।

पीपीएफ स्कीम में निवेश लॉन्ग टर्म के लिए फंड तैयार करने का एक बेहतर विकल्प है। अगर आप अपने बच्चे की शुरुआती उम्र में ही इस अकाउंट को खोल देते हैं तो उसके 18 साल की उम्र तक मोटी रकम हो जाएगी। मान लीजिए कि आपके बच्चे की उम्र तीन साल है ते उसके 18 साल की उम्र तक पीपीएफ अकाउंट मैच्योर हो जाएगा।

डेढ़ लाख निवेश पर कितना ब्याज: 18 साल तक हर साल ₹1.5 लाख का एकमुश्त निवेश (7.1% की ब्याज दर पर) कुल ₹27 लाख का निवेश बनाता है और इस पर करीब ₹28.14 लाख का ब्याज मिलता है। इससे आपके बच्चे के लिए 18 साल की उम्र में कुल मैच्योरिटी फंड ₹55.14 लाख से अधिक हो जाती है। वही ₹1.5 लाख की रकम एकमुश्त निवेश के बजाय 18 साल तक हर महीने ₹12,500 के निवेश के तौर पर भी जमा किए जा सकते हैं तो उतना ही मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा। बता दें कि एक वित्तीय वर्ष में निवेशक ₹1.5 लाख का निवेश ही कर सकता है।

पीपीएफ अकाउंट के बारे में

यह अकाउंट 15 साल की अवधि के लिए होता है लेकिन जरूरत पड़ने पर आप अपने या अपने बच्चे के PPF अकाउंट की अवधि को पांच-पांच साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल तक बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो नए योगदान (कंट्रीब्यूशन) के साथ या उसके बिना भी अवधि बढ़ा सकते हैं। इसमें 500 रुपये की मामूली रकम भी निवेश कर सकते हैं। निवेशक अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस ब्रांच में एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करके आसानी से PPF अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए उम्र की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं, जिसे बच्चे के 18 साल का होने पर 'मेजर अकाउंट' (वयस्क का खाता) में बदलना जरूरी होता है।

बता दें कि पीपीएफ अकाउंट पर ब्याज दर तिमाही आधार पर तय की जाती है। हालांकि, लंबे समय से ब्याज दर में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं।

-PPF अकाउंट में 7वें वित्तीय वर्ष से आंशिक निकासी की अनुमति है।

-PPF बैलेंस पर लोन तीसरे वित्तीय वर्ष की शुरुआत से छठवें वित्तीय वर्ष के अंत तक लिया जा सकता है।

- उच्च शिक्षा या गंभीर चिकित्सा उपचार जैसी विशिष्ट शर्तों के तहत केवल 5 वित्तीय वर्ष पूरे होने के बाद समय से पहले बंद करने की अनुमति है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बच्चे को 18 साल की उम्र में मिलेंगे ₹55 लाख से ज्यादा, सरकार दे रही 7.1% ब्याज