निवेशकों के लिए मौका! 24 मार्च को खुल रहा ये IPO, क्या देगा तगड़ा रिटर्न या होगा नुकसान? यहां जानिए सबकुछ

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO News: Powerica कंपनी का ₹1,100 करोड़ का IPO 24 मार्च को खुल रहा है
  • निवेशक 27 मार्च 2026 तक इसको सब्सक्राइब कर पाएंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए 23 मार्च 2026 की तारीख तय की गई है
  • आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं
निवेशकों के लिए मौका! 24 मार्च को खुल रहा ये IPO, क्या देगा तगड़ा रिटर्न या होगा नुकसान? यहां जानिए सबकुछ

IPO News: अगर आप IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पावरिका आईपीओ (Powerica IPO) आपके लिए एक दिलचस्प मौका हो सकता है। कंपनी का ₹1,100 करोड़ का IPO 24 मार्च से 27 मार्च 2026 तक खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 23 मार्च 2026 को लगेगी। इस IPO का प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 प्रति शेयर तय किया गया है, यानी निवेशकों को इसी रेंज में बोली लगानी होगी। खास बात ये है कि यह IPO दो हिस्सों में बंटा है। इसमें ₹700 करोड़ के नए शेयर (Fresh Issue) और ₹400 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

37 शेयर का एक लॉट

अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम एक लॉट (37 शेयर) खरीदने होंगे, यानी न्यूनतम निवेश लगभग ₹14,615 (ऊपरी प्राइस बैंड पर) के आसपास होगा। IPO में 50% हिस्सा QIB (बड़े निवेशकों), 35% रिटेल निवेशकों और 15% NII (Non-Institutional Investors) के लिए रिजर्व रखा गया है।

पैसों का इस्तेमाल कहां?

कंपनी इस IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने और बिजनेस विस्तार जैसे सामान्य कॉर्पोरेट कामों में करेगी। लिस्टिंग के बाद कंपनी को ब्रांड वैल्यू बढ़ाने और नए निवेशकों को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।

कंपनी का बिजनेस?

बिजनेस की बात करें तो पावरिका (Powerica) पावर सेक्टर में एक जानी-मानी कंपनी है, जो डीजल जेनरेटर सेट्स और पावर सॉल्यूशंस देती है। यह कमिंस इंडिया (Cummins India) की ऑथराइज्ड मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर भी है और पिछले 40 सालों से इस कंपनी के साथ काम कर रही है। पावरिका (Powerica) के जेनरेटर 7.5 kVA से लेकर 10,000 kVA तक की क्षमता में आते हैं, जो छोटे से बड़े इंडस्ट्रियल कामों तक इस्तेमाल होते हैं।

IPO का टाइमलाइन

IPO की टाइमलाइन भी ध्यान रखने लायक है। इसका अलॉटमेंट 30 मार्च 2026 को तय होगा, जबकि 1 अप्रैल 2026 को रिफंड और शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।

IPO टाइमलाइन

इवेंटतारीख
सब्सक्रिप्शन24 मार्च से 27 मार्च
अलॉटमेंट30 मार्च
रिफंड1 अप्रैल
शेयर क्रेडिट1 अप्रैल

पावरिका (Powerica) IPO उन निवेशकों के लिए अच्छा मौका हो सकता है, जो पावर सेक्टर में लंबी अवधि का निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल और मार्केट रिस्क को जरूर समझ लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,