Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़powerful indigo s new airbus will fly for 11 hours without stopping
दमदार: बिना रुके 11 घंटे उड़ेगी इंडिगो के बेड़े की नई एयरबस, विमान में और क्या है खास

दमदार: बिना रुके 11 घंटे उड़ेगी इंडिगो के बेड़े की नई एयरबस, विमान में और क्या है खास

संक्षेप:

इंडिगो को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर देश का पहला एयरबस A321 एक्सएलआर एयरक्राफ्ट मिला। यह विमान खासतौर से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है जो बिना रुके 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

Jan 08, 2026 07:00 am ISTDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

भारत के एविएशन इंडस्ट्रीज के लिए नए साल की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। घरेलू एयरलाइन इंडिगो को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर देश का पहला एयरबस A321 एक्सएलआर एयरक्राफ्ट मिला। यह विमान खासतौर से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है जो बिना रुके 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह न केवल तकनीक के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय यात्रियों के लिए भी एक बिल्कुल नया और बेहतर उड़ान अनुभव मिलने वाला है। इस एयरक्राफ्ट को महीने के आखिर से दिल्ली और मुंबई से एथेंस के लिए बिना रुके सीधी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि यह इंडिगो के लिए मील का पत्थर है। अब भारत से लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होने जा रहा है। इस एयरक्राफ्ट की आधुनिक क्षमताएं हमें नए क्षेत्रों तक पहुंचने और अंतरराष्ट्रीय उड्डयन में नई पहचान दिलाने में मदद करेंगी।

इस साल नौ और विमान मिलने की उम्मीद

ए321 एक्सएलआर एयरक्राफ्ट के कुल 40 ऑर्डर दिए गए है। वर्ष 2026 में नौ एयरक्राफ्ट डिलीवर होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने कहा कि एथेंस के लिए बिना रुके सेवा शुरू करने की जा रही है। बाद में मिलने वाले एयरक्राफ्ट को इस्तांबुल, तुर्की और देनपसार, बाली जैसे मौजूदा रास्तों पर इस्तेमाल किया जाएगा।

इंडिगो का ध्यान लंबी दूरी की यात्राओं पर

इंडिगो के लिए यह विमान अंतरराष्ट्रीय विस्तार प्लान के लिए अहम हिस्सा होने वाला है। कंपनी का फोकस ऐसी लंबी दूरी की यात्रा पर है, जहां अभी तक भारत से सीधी उड़ानें नहीं जाती हैं। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह विमान इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

विमान में क्या है खास

यह एयरक्राफ्ट एक बार में 4,700 नॉटिकल मील यानी करीब 8,700 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकता है। इस एयरक्राफ्ट में दो श्रेणी (बिजनेस क्लास और एकोनॉमी क्लास) हैं। बिजनेस क्लास में 12 और इकोनॉमी क्लास में 183 सीटें हैं। यह विमान बिना रुके 11 घंटों की उड़ान भर सकता है। इसकी इकनॉमी सीट काफी चौड़ी हैं और बिजनेस क्‍लास की सीट बेहद आधुनिक और सुविधाजनक हैं। इसके अलावा उड़ान के दौरान मनोरंजन और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी।

खर्च भी होगा कम

एयरबस का कहना है कि इस एयरक्राफ्ट में पुराने एयरक्राफ्ट के मुकाबले 30 फीसदी कम ईंधन की खपत होगी। इससे यह पहले के मुकाबले और अधिक किफायती हो गया है। इसमें शोर भी 50 फीसदी कम होगा। इसकी कुल लंबाई 44.41 मीटर है, जबकि इसका टेक ऑफ का अधिकतम वजन 101.5 टन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने विस्‍तार की योजनाएं बना रही इंडिगो को इसका फायदा मिलेगा।

भारत-एथेंस के बीच पहली बार सीधी उड़ान सेवा मिलेगी

ए321 एक्सएलआर एयरक्राफ्ट मिलने के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय एयरलाइन भारत और एथेंस के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। इस रास्ते पर बिजनेस और इकोनॉमी, दोनों क्लास की सुविधा मौजूद होगी। इंडिगो की योजना की इस योजना से पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।