Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Power stock to buy Reliance Power share may go up to 36 rupees debt free company
₹36 पर जाएगा यह पावर शेयर, कर्ज फ्री हो गई कंपनी, मोदी के इस योजना का भी पड़ेगा असर, खरीदने की लूट

₹36 पर जाएगा यह पावर शेयर, कर्ज फ्री हो गई कंपनी, मोदी के इस योजना का भी पड़ेगा असर, खरीदने की लूट

संक्षेप:

  • Reliance Power share price target: अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस पावर के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

Jun 12, 2024 08:01 am ISTVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

Reliance Power share price target: अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस पावर के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कल मंगलवार को बीएसई पर रिलायंस पावर के शेयर 10% तक चढ़ गए थे और 28.67 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। इस बीच, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में रिलायंस पावर के शेयरों में और तेजी आ सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है एक्सपर्ट की राय

रिलायंस पावर के शेयर की कीमत में और अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद करते हुए च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने कहा, अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी कर्ज-मुक्त कंपनी बन गई है और कंपनी ऑपरेशनल कैपासिटी बढ़ाने में सक्षम है। इससे बाजार के निवेशकों का ध्यान रिलायंस पावर शेयरों की ओर आकर्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि रिलायंस पावर के शेयर ने ₹28 पर नया ब्रेकआउट दिया है और कहा है कि यह शेयर जल्द ही ₹36 प्रति शेयर के स्तर को छू सकता है।

ये भी पढ़ें:इंश्योरेंस पर अब ग्राहकों को बड़ी राहत, कर सकेंगे पॉलिसी रद्द, रिफंड भी मिलेगा

स्टॉकबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट पार्थ शाह ने रिलायंस पावर के शेयर की कीमत पर कहा, "रिलायंस पावर स्टैंडअलोन आधार पर कर्ज-मुक्त होने और लेंडर्स को सभी बकाया राशि चुकाने के कारण लोकप्रियता हासिल कर रही है। कंपनी के पास एक लगभग ₹800 करोड़ का कर्ज था, जिसे बैंकों को चुकाया गया है। इसके अलावा, कंपनी को मोदी सरकार के एनर्जी पॉलिसी का भी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का तोहफा! कब से होगा लागू

शेयरों के हाल

रिलायंस पावर के शेयर पिछले पांच कारोबारी दिन में 23% और महीनेभर में 17% तक चढ़ गए हैं। सालभर में इस शेयर में 80% और पांच साल में 431.11% की तेजी आई है। हालांकि, कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि में 90% तक का नुकसान भी कराया है। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 34.35 रुपये है औऱ् 52 वीक का लो प्राइस 13.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11,516.66 करोड़ रुपये का है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।