
NBFC कंपनी का वजूद होगा खत्म, इस विलय प्रस्ताव को बोर्ड से मिली मंजूरी
PFC और आरईसी के विलय को लेकर निदेशक मंडल की यह मंजूरी रविवार को केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के बाद आई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों के पुनर्गठन का संकेत दिया था।
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के निदेशक मंडल ने आरईसी लिमिटेड में 52.63 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निदेशक मंडल ने शुक्रवार को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आरईसी लिमिटेड का विलय कराने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इस विलय के बाद भी पीएफसी कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत 'सरकारी कंपनी' बनी रहेगी। पीएफसी और आरईसी के विलय को लेकर निदेशक मंडल की यह मंजूरी रविवार को केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के बाद आई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों के पुनर्गठन का संकेत दिया था।
वित्त मंत्री ने क्या कहा था?
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था-विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एनबीएफसी के लिए स्पष्ट ऋण वितरण और प्रौद्योगिकी अपनाने के लक्ष्य तय किए गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों का पैमाना बढ़ाने और दक्षता सुधारने के लिए पहले कदम के तौर पर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और आरईसी के पुनर्गठन का प्रस्ताव है। इसके बाद अब
क्या कहा कंपनी ने?
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा-निदेशक मंडल ने बजट घोषणा का संज्ञान लेते हुए पीएफसी और आरईसी के विलय के रूप में पुनर्गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह विलय इस शर्त के साथ होगा कि विलय के बाद भी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, कंपनी अधिनियम 2013 और अन्य लागू कानूनों के तहत सरकारी कंपनी बनी रहे। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) से मिली सैद्धांतिक मंजूरी के तहत पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने आरईसी में सरकार की 52.63 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 14,500 करोड़ रुपये में किया था। इसके बाद से ही आरईसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की सब्सिडयरी कंपनी के रूप में काम करती रही है।
शेयर का परफॉर्मेंस
शुक्रवार को, BSE पर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयर 1.01% बढ़कर ₹419.20 प्रति शेयर पर बंद हुए। वहीं, आरईसी लिमिटेड के शेयर 2.51% गिरकर ₹372.50 प्रति शेयर पर बंद हुए।





