इस पावर कंपनी के शेयर पर दिल खोल कर पैसे लगा रहे विदेशी निवेशक, रॉकेट बना भाव
जब ज्यादातर एनर्जी शेयरों से निवेशक दूरी बना रहे हैं, उसी समय FIIs ने इस कंपनी में जमकर खरीदारी की है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को 2% चढ़कर 18552.65 रुपये पर बंद हुए।

Hitachi Energy Share: भारतीय एनर्जी सेक्टर बीते एक साल से दबाव में है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी एनर्जी इंडेक्स करीब 3.3% गिर चुका है। इसके बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FIIs एक खास एनर्जी स्टॉक में लगातार पैसा लगा रहे हैं और वह स्टॉक है- हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड। हैरानी की बात यह है कि जब ज्यादातर एनर्जी शेयरों से निवेशक दूरी बना रहे हैं, उसी समय FIIs ने इस कंपनी में जमकर खरीदारी की है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को 2% चढ़कर 18552.65 रुपये पर बंद हुए।
क्या है डिटेल
जुलाई–सितंबर तिमाही (Q2FY26) में FIIs ने हिताची एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी 2.48 प्रतिशत बढ़ाकर 9.7% कर ली, जबकि एक साल पहले यह सिर्फ 5.1% थी। दिलचस्प बात यह रही कि जिस दौरान FIIs खरीद रहे थे, उस वक्त शेयर की कीमत गिर रही थी। तिमाही की शुरुआत में शेयर करीब ₹20,000 पर था, जो अंत तक ₹18,000 के आसपास आ गया। बाद में शेयर में रिकवरी आई, जिससे साफ है कि FIIs ने गिरावट में सही समय पर दांव लगाया।
कंपनी का कारोबार
निवेशकों की दिलचस्पी की बड़ी वजह कंपनी का बिजनेस मॉडल माना जा रहा है। हिताची एनर्जी ग्रिड ऑटोमेशन, एनर्जी स्टोरेज और हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में काम करती है। यह डिस्कॉम्स को ट्रांसमिशन नेटवर्क मैनेज करने के लिए डिजिटल और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देती है। इसके अलावा कंपनी पावर ट्रांसफॉर्मर, ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर और HVDC जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखती है, जो रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाती है।
कंपनी का ऑर्डर बुक
कंपनी के ऑर्डर बुक और नतीजे भी इसकी ताकत दिखाते हैं। रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े ऑर्डर 40% YoY, जबकि रेलवे और मेट्रो सेगमेंट 61% YoY बढ़ा है। एक्सपोर्ट ऑर्डर भी 59% बढ़े हैं। वित्तीय मोर्चे पर Q2FY26 में कंपनी का मुनाफा ₹52 करोड़ से बढ़कर ₹264 करोड़ हो गया, यानी 406% की जबरदस्त ग्रोथ। हालांकि, शेयर का P/E करीब 113 गुना है, जो काफी महंगा माना जाता है। लंबे प्रोजेक्ट, पॉलिसी बदलाव और कच्चे माल की कीमतें जोखिम हैं, इसलिए ऊंचे वैल्यूएशन पर जरा सी चूक शेयर में तेज गिरावट भी ला सकती है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें


