FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा! देखें 1, 2, 3 और 5 साल का रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों में शामिल है
  • ₹5 लाख के निवेश पर अवधि के अनुसार मैच्योरिटी रकम अलग-अलग होती है
  • 1 साल में करीब ₹5.35 लाख, 2 साल में ₹5.74 लाख, 3 साल में ₹6.17 लाख और 5 साल में करीब ₹7.24 लाख मिल सकते हैं

post office
पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट (TD) में पैसा लगाने वालों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न।

अगर आप अपनी ₹5 लाख की बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम अपेक्षाकृत कम हो और रिटर्न पहले से पता हो, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) एक विकल्प हो सकता है। इसे नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट भी कहा जाता है। इस योजना में मिलने वाली ब्याज दर सरकार तय करती है और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है। निवेश की अवधि के हिसाब से ब्याज दर अलग-अलग होती है। मौजूदा दरों के आधार पर ₹5 लाख निवेश करने पर 1 साल की अवधि में करीब ₹5.35 लाख, 2 साल में ₹5.74 लाख, 3 साल में ₹6.17 लाख और 5 साल में करीब ₹7.25 लाख तक की रकम मैच्योरिटी पर मिल सकती है।

1 साल के TD में ₹5 लाख पर कितना रिटर्न:- अगर आप ₹5 लाख को 1 साल के पोस्ट ऑफिस TD में 6.9% सालाना ब्याज दर पर जमा करते हैं, तो करीब ₹35,403 का ब्याज बनता है। इस तरह मैच्योरिटी पर लगभग ₹5,35,403 मिलेंगे।

अवधिब्याज दरब्याजमेच्योरिटी अमाउंट
1 साल6.9%
Rs 35,403
Rs 5,35,403
2 साल7.0%
Rs 74,441
Rs 5,74,441
3 साल
7.1%
Rs 1,17,538
Rs 6,17,538
5 साल7.5%
Rs 2,24,974
Rs 7,24,974

2 साल के TD में ₹5 लाख का हिसाब:- 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹74,441 का ब्याज मिल सकता है। यानी मैच्योरिटी राशि लगभग ₹5,74,441 होगी।

3 साल के TD में ₹5 लाख:- 3 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.1% है। इस हिसाब से ₹5 लाख के निवेश पर लगभग ₹1,17,538 ब्याज बन सकता है और मैच्योरिटी पर करीब ₹6,17,538 मिलेंगे।

5 साल के TD में सबसे ज्यादा रकम:- 5 साल के पोस्ट ऑफिस TD पर 7.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹2,24,974 ब्याज मिल सकता है। इस तरह मैच्योरिटी राशि लगभग ₹7,24,974 हो सकती है। यानी चारों विकल्पों में 5 साल की अवधि में कुल ब्याज सबसे ज्यादा मिलता है।

पोस्ट ऑफिस TD में खाता कम से कम ₹1,000 से खोला जा सकता है और इसके बाद ₹100 के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं बताई गई है। ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर होती है, जबकि ब्याज का भुगतान सालाना किया जाता है। ग्राहक के निर्देश के आधार पर सालाना ब्याज पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या बैंक खाते में भी जमा किया जा सकता है।

टैक्स का नियम भी समझना जरूरी है। हर पोस्ट ऑफिस TD पर टैक्स बचत का लाभ नहीं मिलता। आयकर की पुरानी व्यवस्था में सिर्फ 5 साल की अवधि वाले TD में किया गया निवेश धारा 80C के तहत निर्धारित सीमा तक टैक्स लाभ के लिए योग्य होता है। वहीं, समय से पहले पैसा निकालने के भी नियम हैं। आम तौर पर जमा राशि को 6 महीने पूरे होने से पहले नहीं निकाला जा सकता। 1, 2 और 3 साल के TD को समय से पहले बंद करने पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज कम हो सकता है। वहीं, 5 साल वाले TD को सामान्यतः 4 साल पूरे होने से पहले बंद नहीं किया जा सकता और तय समय से पहले बंद करने पर सेविंग्स अकाउंट की दर से ब्याज मिल सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज, टैक्स और प्रीमैच्योर क्लोजर के नियमों को समझना जरूरी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!