Post Office की इस स्कीम के आगे SBI भी देता है कम ब्याज, 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Post office RD vs SBI RD: मौजूदा समय में आरडी इनवेस्टमेंट करने का एक बेहतर विकल्प बन सकता है
  • एसबीआई आरडी की तुलना में पोस्ट ऑफिस आरडी पर अधिक ब्याज मिल रहा है
Post Office की इस स्कीम के आगे SBI भी देता है कम ब्याज, 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

Post office RD vs SBI RD: शेयर बाजार और गोल्ड की मार्केट की जो स्थिति है इस समय है, ऐसे वक्त पर एफडी और आरडी एक बेहतर विकल्प है। मौजूदा समय में एसबीआई आरडी की तुलना में पोस्ट ऑफिस आरडी पर अधिक ब्याज मिल रहा है। जिसकी वजह से लॉन्ग टर्म में पोस्ट ऑफिस आरडी ज्यादा इनवेस्टमेंट वैल्यू बनाने में सफल होगा। आइए जानते हैं कि अगर 10000 रुपये की आरडी आप एसबीआई में करेंगे तो कितना ब्याज मिलेगा। और अगर पोस्ट ऑफिस में करेंगे तो कितना ब्याज मिलेगा।

कितना ब्याज मिल रहा है?

मौजूदा समय में एसबीआई आरडी पर 6.05 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। 10,000 रुपये के मंथली इनवेस्टमेंट पर 5 साल में दोनों स्कीम में 600000 लाख रुपये का निवेश आप कर देंगे।

पोस्ट ऑफिस आरडी पर 5 साल के इनवेस्टमेंट पर 7.14 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। वहीं, एसबीआई आरडी पर 7.02 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानी 6 साल में पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 12244 रुपये का अंतर आएगा। यह स्थिति मौजूदा ब्याज दरों पर है।

क्या होता है रिकरिंग डिपॉजिट? (Post office RD)

इस स्कीम में आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। आपको फिक्सड रिटर्न की गांरटी इस स्कीम में मिलती है। ऐसे निवेशक जो सुरक्षित निवेश करना पसंद करते हुए उनके लिए यह एक बेहतर स्कीम है। बता दें, एफडी की तुलना में इस स्कीम में आपको एक साथ बड़ी राशि नहीं जमा करनी होती है।

पोस्ट ऑफिस आरडी की खासियत क्या है?

कोई भी पोस्ट ऑफिस की आरडी की शुरुआत महज 100 रुपये से कर सकता है। हालांकि, प्री मैच्योर की सुविधा तीन से के बाद से ही मिलेगी। यानी उतने समय तक पैसा लॉक रहेगा। वहीं, 5 साल से पहले पैसा निकालने पर आरडी के ब्याज की जगह निवेशक को सेविंग अकाउंट का ब्याज ही मिलेगा।

एसबीआई आरडी के फायदे (SBI RD Details)

यह स्कीम महज 100 रुपये से ओपन किया जा सकता है। लेकिन अगर 6 किश्त आप नहीं भर पाए तब की स्थिति में अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। वहीं, इंस्टॉलमेंट में देरी पर हर 100 रुपये पर एसबीआई की तरफ से 1.50 रुपये की पेनाल्टी लगाई जाएगी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,