Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Post office nsc scheme interest rate tax benefits features detail is here
7.7% ब्याज, 1000 रुपये से शुरुआत, कमाल की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम

7.7% ब्याज, 1000 रुपये से शुरुआत, कमाल की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम

संक्षेप:

आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत NSC में किए गए निवेश पर ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। इस योजना की लॉक-इन अवधि 5 साल की होती है और फिलहाल इस पर 7.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है।

Jan 17, 2026 09:20 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें निवेशकों को 7 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न मिलता है। उदाहरण के लिए पब्लिक प्रोविडेंड फंड यानी पीपीएफ योजना की ब्याज दर 7.1% है। इसी तरह, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) योजना की ब्याज दर फिलहाल 7.7% सालाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योजना के बारे में

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना को देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से शुरू किया जा सकता है। यह योजना खासतौर पर कम और मध्यम आय वर्ग के निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत NSC में किए गए निवेश पर ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। इस योजना की लॉक-इन अवधि 5 साल की होती है और फिलहाल इस पर 7.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में न्यूनतम निवेश ₹1000 से किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसके साथ ही, NSC पर TDS नहीं कटता, जो इसे और आकर्षक बनाता है।

लोन लेने के लिए जरूरी

NSC सर्टिफिकेट का उपयोग बैंकों और NBFC से लोन लेने के लिए कोलैटरल के रूप में किया जा सकता है। यह जरूरत पड़ने पर निवेश को तोड़े बिना लिक्विडिटी प्रदान करता है। निवेशक अपनी मृत्यु की स्थिति में लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार के किसी सदस्य, जिसमें नाबालिग भी शामिल है, को नॉमिनेट कर सकते हैं।

NSC सभी पोस्ट ऑफिस शाखाओं में उपलब्ध है और इसे एक शाखा या व्यक्ति से दूसरे में (बिना किसी परेशानी के) ट्रांसफर किया जा सकता है। आपका NSC निवेश 5 साल में मैच्योर हो जाएगा। मैच्योरिटी पर ब्याज सहित पूरी राशि निवेशक को भुगतान की जाती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,