Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Pondy Oxides and Chemicals share price jump 2100 percent stock target above 1500 rupees
₹65 के शेयर ने मचाई तबाही, 2100% चढ़ा भाव, अब एक्सपर्ट बोले- ₹1500 के पार जाएगा शेयर

₹65 के शेयर ने मचाई तबाही, 2100% चढ़ा भाव, अब एक्सपर्ट बोले- ₹1500 के पार जाएगा शेयर

संक्षेप:

कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹4408 करोड़ पहुंच गया है। आज बीएसई पर करीब 3918 शेयरों का कारोबार हुआ, जिसका टर्नओवर लगभग ₹56 लाख रहा। इस महीने 5 जनवरी को शेयर ने ₹1578.10 का 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी छुआ था।

Jan 09, 2026 02:29 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: पिछले पांच साल में पोंडी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स (Pondy Oxides & Chemicals) के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। स्क्रैप रीसाइक्लिंग सेक्टर की यह कंपनी जनवरी 2021 में जहां सिर्फ ₹65 पर कारोबार कर रही थी, वहीं अब यह शेयर बढ़कर करीब ₹1451 तक पहुंच गया है। इस दौरान शेयर ने करीब 2100% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। तुलना करें तो इसी अवधि में सेंसेक्स सिर्फ करीब 72% ही चढ़ पाया है। यानी पोंडी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स शेयर ने बाजार से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

सोमवार के कारोबारी सत्र में शेयर की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और यह ₹1449.95 पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1450.05 था। हालांकि, लंबी अवधि में शेयर की चाल काफी मजबूत रही है। बीते एक साल में शेयर 72% से ज्यादा और पिछले छह महीनों में करीब 53% चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹4408 करोड़ पहुंच गया है। आज बीएसई पर करीब 3918 शेयरों का कारोबार हुआ, जिसका टर्नओवर लगभग ₹56 लाख रहा। इस महीने 5 जनवरी को शेयर ने ₹1578.10 का 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी छुआ था।

शेयरों के हाल

तकनीकी संकेतकों की बात करें तो पोंडी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स का RSI 56.3 पर है, जो यह दिखाता है कि शेयर न तो ज्यादा महंगा है और न ही बहुत सस्ता। शेयर फिलहाल 20 दिन से लेकर 200 दिन की सभी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसकी मजबूती का संकेत देता है। हालांकि यह 5 दिन और 10 दिन की मूविंग एवरेज से थोड़ा नीचे है, जिससे निकट अवधि में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस बी एंड के सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए इसे Hold रेटिंग दी है और ₹1538 का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की रेवेन्यू और मुनाफे में तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी। नए प्लांट की शुरुआत, ऑटोमेटेड रिफाइनिंग यूनिट्स, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स से मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। पोंडी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स कंपनी लीड, एल्युमिनियम और कॉपर स्क्रैप को रीसाइक्लिंग कर मेटल और अलॉय बनाने का काम करती है, जिससे आने वाले सालों में इसके कारोबार को और मजबूती मिल सकती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,