
24 फरवरी से ओपन होगा बड़ी कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही तेजी
आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा 15 नए स्टोर्स खोलने में लगाया जाएगा, जिसके लिए लगभग 286.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 35.40 करोड़ रुपये नए स्टोर्स की लॉन्चिंग से जुड़ी मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियों पर खर्च होंगे।
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट में तेजी से अपनी पहचान बना रही पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी अपना IPO लेकर आ रही है। यह ब्रांड जनवरी 2025 में 190 साल पुरानी विरासत वाली कंपनी पी. एन. गाडगिल एंड सन्स से स्ट्रैटेजिक स्लंप सेल के जरिए अलग इकाई के रूप में स्थापित हुआ था। कंपनी ‘Reva’ ब्रांड के तहत डायमंड स्टडेड और प्रेशियस स्टोन ज्वेलरी को गोल्ड और प्लेटिनम में डिजाइन कर बेचती है। इसकी खासियत यह है कि हाई-क्वालिटी कारीगरी के साथ ज्वेलरी की शुरुआती कीमत करीब 20,000 रुपये से रखी गई है, जिससे यह मिडिल और अपर मिडिल क्लास ग्राहकों को टारगेट करती है।
24 फरवरी से ओपन होगा IPO
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 से 26 फरवरी 2026 के बीच खुलेगा। यह पूरी तरह से 380 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं रखा गया है। कंपनी के प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू प्राइस और लॉट साइज की घोषणा अभी बाकी है। यह आईपीओ NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होगा। शेयर आवंटन में 75% हिस्सा QIB, 10% NII (HNI) और 15% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से ही ₹10 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
कंपनी का कारोबार
30 सितंबर 2025 तक कंपनी 33 लोकेशन्स पर रिटेल नेटवर्क के जरिए काम कर रही है। इसका बिजनेस मॉडल मुख्य रूप से FOCO (फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली, कंपनी द्वारा संचालित) और FOFO मॉडल पर आधारित है, जिससे तेजी से विस्तार में मदद मिलती है। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मंगलसूत्र (करीब 21.34%) और रिंग्स (करीब 20.84%) की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 26.67% है, जो इस सेगमेंट में मजबूत माना जाता है। फिलहाल कंपनी के पेरोल पर 69 कर्मचारी हैं।
कंपनी की योजना
आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा 15 नए स्टोर्स खोलने में लगाया जाएगा, जिसके लिए लगभग 286.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 35.40 करोड़ रुपये नए स्टोर्स की लॉन्चिंग से जुड़ी मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियों पर खर्च होंगे, ताकि ‘Reva’ ब्रांड की पहचान शहरों और अर्ध-शहरी इलाकों में और मजबूत हो सके। बाकी राशि जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी के प्रमोटर पी. एन. गाडगिल एंड सन्स लिमिटेड, गोविंद विश्वनाथ गाडगिल और रेनु गोविंद गाडगिल हैं।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



