24 फरवरी को खुल रहा है एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 5% का फायदा
IPO News: एक और मेनबोर्ड दस्तक देने जा रहा है। पीएनजीएस रिवा डॉयमंड ज्वेलरी आईपीओ (PNGS Reva Diamond Jewellery IPO) 24 फरवरी को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 26 फरवरी तक ओपन रहेगा। कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

IPO News: एक और मेनबोर्ड दस्तक देने जा रहा है। पीएनजीएस रिवा डॉयमंड ज्वेलरी आईपीओ (PNGS Reva Diamond Jewellery IPO) 24 फरवरी को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ 26 फरवरी तक ओपन रहेगा। कंपनी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
क्या है प्राइस बैंड?
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का प्राइस बैंड 367 रुपये से 386 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 32 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12352 रुपये का दांव लगाना होगा।
कितना चल रहा है जीएमपी?
पीएनजीएस रिवा डॉयमंड ज्वेलरी आईपीओ ग्रे मार्केट में 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 5.18 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये रहा है।
क्या है आईपीओ का साइज?
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का साइज 380 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। जिसका मतलब हुआ कि कंपनी के मौजूदा निवेशक एक भी शेयर आईपीओ में नहीं बेच रहे हैं। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
किसके लिए कितना हिस्सा?
मेनबोर्ड आईपीओ में कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बीडर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
इश्यू से जुटाए 286.56 करोड़ रुपये का उपयोग 15 नए स्टोर के सेट-अप के लिए किया जाएगा। वहीं, 35.40 करोड़ रुपये मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए होगा।
इस कंपनी शुरुआत 2004 में हुई थी। कंपनी ज्वेलरी बिजनेस में है। यह अपने प्रोडक्ट को रेवा ब्रांड नाम से बेच रही है। PNGS Reva Diamond Jewellery के प्रोडक्ट्स में अंगूठी, मंगलसूत्र आदि शामिल है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




