Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PNB Housing Finance share may surges 78 percent after down 30 percent expert says buy
78% तक चढ़ेगा यह शेयर, अभी 30% सस्ता मिल रहा, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, होगा मुनाफा

78% तक चढ़ेगा यह शेयर, अभी 30% सस्ता मिल रहा, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, होगा मुनाफा

संक्षेप:

गोल्डमैन सैक्स ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर अपनी 'खरीदारी' की सिफारिश बरकरार रखी है और ₹1,386 टारगेट प्राइस रखा। यह सोमवार के बंद स्तर से 78% की संभावित बढ़त दिखाता है। बता दें कि पिछले एक महीने में अब तक शेयर में 30% की गिरावट आ चुकी है।

Tue, 5 Aug 2025 09:16 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PNB Housing Finance shares: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयर में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 779.90 रुपये पर बंद हुआ था। आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में मामूली तेजी है और यह 785.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इधर, ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने मंगलवार, 5 अगस्त को एक नोट में लिखा कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में हाल ही में आई गिरावट, इसके हालिया ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए आकर्षक प्रवेश बिंदु प्रस्तुत करती है। गोल्डमैन सैक्स ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर अपनी 'खरीदारी' की सिफारिश बरकरार रखी है और ₹1,386 टारगेट प्राइस रखा। यह सोमवार के बंद स्तर से 78% की संभावित बढ़त दिखाता है। बता दें कि पिछले एक महीने में अब तक शेयर में 30% की गिरावट आ चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल?

पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में पिछले नौ कारोबारी सत्रों में 28% की गिरावट आई है, जिनमें से आठ में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार, 1 अगस्त को एमडी और सीईओ गिरीश कौसगी के पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा देने के बाद शेयर में 18% से अधिक की गिरावट आई। इस गिरावट के चलते पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों पर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसका मतलब है कि इस शेयर में कोई नई पोजीशन नहीं बनाई जा सकती।

गोल्डमैन सैक्स ने क्या कहा?

गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि एमडी और सीईओ के जाने के बावजूद पीएनबी हाउसिंग का मुनाफा बरकरार है और इस गिरावट के चलते वैल्यूएशन भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसने शेयर की कीमत में हालिया गिरावट को 'जरूरत से ज्यादा' बताया और कहा कि यह एक आकर्षक प्रवेश बिंदु है। ब्रोकरेज का मानना है कि पीएनबी हाउसिंग वित्त वर्ष 2025-2028 में 15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) हासिल करने की अच्छी स्थिति में है। निकट भविष्य में, निवेशकों का ध्यान तिमाही आय और इसके नए एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति पर रहेगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।