Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PNB cuts repo linked lending rates by 25 bps your home loan EMI go down
PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बैंक ने घटा दिए ये रेट, सस्ता हुआ EMI

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बैंक ने घटा दिए ये रेट, सस्ता हुआ EMI

संक्षेप:

बैंक ने शनिवार, 6 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसका RLLR 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है। हालांकि बैंक ने यह भी साफ किया कि MCLR और बेस रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Dec 07, 2025 05:29 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PNB Rate Cut: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती के ठीक अगले दिन PNB ने अपना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) घटा दिया। बैंक ने शनिवार, 6 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसका RLLR 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है। हालांकि बैंक ने यह भी साफ किया कि MCLR और बेस रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

दरअसल, RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से रेपो रेट को 25 bps घटाकर 5.25% कर दिया। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली छह सदस्यीय समिति ने ‘न्यूट्रल स्टांस’ बरकरार रखा, जिससे आगे भी ब्याज दरों में राहत मिलने की गुंजाइश बनी हुई है। फरवरी 2025 से यह RBI की चौथी रेपो कट है। अगस्त और अक्टूबर में बैंक ने दरें स्थिर रखी थीं, लेकिन अब महंगाई को काबू में देखते हुए रेट कट की वापसी हुई है।

PNB ने क्या कहा

PNB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि RBI की रेपो कटौती के बाद बैंक ने अपना RLLR तुरंत प्रभाव से संशोधित कर दिया। RLLR में यह 25 bps की कटौती सीधे ग्राहकों की EMI पर असर डालेगी, लेकिन सिर्फ उन ग्राहकों पर जिनके होम लोन रेपो-लिंक्ड फ्लोटिंग दर पर चल रहे हैं। चूंकि RLLR का रीसेट पीरियड आमतौर पर तीन महीने का होता है, इसलिए जिन ग्राहकों की EMI अक्टूबर में रीसेट हुई थी, उन्हें राहत जनवरी 2026 से मिलेगी।

इन बैंकों ने भी की है कटौती

PNB से पहले बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी अपने रेपो-लिंक्ड दरों में कटौती कर चुके हैं। इंडियन बैंक ने अपना RLLR 8.20% से घटाकर 7.95% कर दिया है। बता दें कि RBI ने अक्टूबर 2019 में सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि रिटेल लोन को किसी बाहरी बेंचमार्क—जैसे रेपो रेट—से लिंक करना अनिवार्य होगा। ऐसे में, रेपो रेट में कटौती होते ही होम लोन वाली EMI के सस्ती होने का रास्ता साफ हो जाता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।