Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM-KISAN 21st instalment release Date 19 nov check details
PM-KISAN की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगा जारी, किसान जल्द से जल्द करवा लें यह काम

PM-KISAN की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगा जारी, किसान जल्द से जल्द करवा लें यह काम

संक्षेप: PM-KISAN 21st instalment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। 

Sat, 15 Nov 2025 11:41 AMTarun Pratap Singh भाषा
share Share
Follow Us on

PM-KISAN 21st instalment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। योग्य किसानों को 2000 रुपये की तीन किस्त जारी की जाती है। बता दें, केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 2019 में इस स्कीम को लॉन्च किया था। कंपनी ने पहली बार 24 फरवरी 2019 को किस्त जारी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

11 करोड़ किसानों को मिल चुके हैं 3.70 लाख करोड़

पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इस योजना के शुरू होने से लेकर अबतक 20 किस्त जारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:₹150 वाले इस स्टॉक में खूब हलचल, 1 साल में 2300% की तेजी, आप का है दांव

अगस्त में जारी हुई थी 20वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अग्सत 2025 को जारी हुआ था। तब केंद्र सरकार की तरफ से 20500 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खाते में यह पैसा सीधा ट्रांसफर हुआ था।

e-KYC करवाना जरूरी

किसानों को 21वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें पैसा नहीं मिलेगा। किसी भी जनसेवा केंद्र से ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।

1. ओटीपी आधारित - ई-केवाईसी

2. बायोमेट्रिक - ई-केवाआईसी

3. फेस आधारित - ई-केवाआईसी

ये भी पढ़ें:7% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम, किस बात से खुश हैं निवेशक

ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

पीएम किसान योजना की पात्रता चेक करने के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर पात्र किसान डीटेल्स चेक कर सकते हैं। किसान देख लें कि इंस्टॉलमेंट अप्रूव हुआ कि नहीं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।