नौकरी पर ₹15000 दे रही मोदी सरकार, दो किस्तों में भेजी जाएगी रकम, चेक करें डिटेल

Dec 20, 2025 02:54 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लक्ष्य दो वर्षों की अवधि में पूरे देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। इस योजना का खर्च 99,446 करोड़ रुपये है।

नौकरी पर ₹15000 दे रही मोदी सरकार, दो किस्तों में भेजी जाएगी रकम, चेक करें डिटेल

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से एक प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना है। इस योजना के तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी। योजना में पहली किस्त 6 महीने बाद सीधे आधार-सीडेड बैंक खाते में जमा होगी तो दूसरी किस्त 12 महीने बाद एक सेविंग इंस्ट्रूमेंट में रखी जाएगी। आइए योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

जुलाई में हुई थी लॉन्चिंग

केंद्र सरकार ने इसी साल योजना को लॉन्च किया था। इसका लक्ष्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और ग्रामीण उद्यमों सहित सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, रोजगार संबंधी योग्यता बढ़ाना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। इस योजना के लाभ 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 31 जुलाई 2027 को समाप्त होने वाली दो वर्षीय पंजीकरण अवधि के दौरान सृजित नौकरियों पर लागू होंगे। इस योजना का लक्ष्य दो वर्षों की अवधि में पूरे देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। इस योजना का बजटीय खर्च 99,446 करोड़ रुपये है।

योजना के दो हिस्से

इस सरकारी योजना के दो हिस्से हैं। योजना के भाग 'ए' के तहत मौजूदा और नए दोनों प्रतिष्ठानों के पहली बार नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को एक महीने के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 15000 रुपये है। यह प्रोत्साहन राशि रोजगार के पहले वर्ष के दौरान दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त, जो 7500 रुपये तक होगी, लगातार छह महीने के रोजगार के बाद दी जाएगी। दूसरी किस्त के लिए पात्रता 12 महीने के रोजगार के पूरा होने और निर्धारित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्राप्त होगी। भाग 'बी' के तहत नियोक्ताओं को कम से कम 6 महीने तक बनाए गए प्रत्येक अतिरिक्त रोजगार के लिए प्रति माह 3000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;