पीएम ने कहा सोना नहीं खरीदो और दाम बढ़ गए; पेट्रोल-डीजल की खपत कम करो, आज रेट…
Petrol Diesel Rtaes Today: पीएम नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद सोने का रेट तो काफी बढ़ गया, लेकिन पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद चेक करें नए रेट….

पीएम नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद भारत में सोने का रेट तो काफी बढ़ गया, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। वह भी तब, जब भारतीय कंपनियाें को दाम नहीं बढ़ने की वजह से रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव के चलते हालात ये हैं कि अमेरिका से लेकर ईजरायल और भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।
पाकिस्तान में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
ग्लोबल पेट्र्रोल प्राइस डॉट कॉम के के मुताबिक ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 60.7 प्रतिशत बढ़ गई। श्रीलंका में पेट्रोल के दाम 38.2 और डीजल के दाम 41.8 प्रतिशत बढ़ गए। नेपाल में पेट्रोल इस अवधि में जहां 38.2 प्रतिशत महंगा हुआ वहीं, डीजल के दाम 58.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
लाओस में डीजल 149.7% महंगा हुआ
इस दौरान लाओस में डीजल 149.7% और पेट्रोल की कीमतों में 35.8% की उछाल दर्ज की गई है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 89.2% और डीजल 103.7% तक बढ़ गईं। फिलीपींस में पेट्रोल के दाम 65.3 प्रतिशत बढ़ गए तो डीजल के 58.4 प्रतिशत। जबकि न्यूजीलैंड में डीजल 88.6 प्रतिशत और पेट्रोल 30.7 प्रतिशत महंगा हो गया।
अमेरिका पर भी पड़ी महंगाई की मार
मलेशिया में पेट्रोल का दाम जहां 58.3 प्रतिशत बढ़ा वहीं, डीजल के रेट में 72.9 फीसद का इजाफा हुआ। यूएई में पेट्रोल में 52.4% और डीजल में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में 46% की भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल में 48 प्रतिशत से अधिक की।
प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
पेट्रोल-डीजल रेट दिल्ली: आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस आगरा: ताज नगरी में पेट्रोल के रेट आज ₹94.51 और डीजल के रेट ₹87.57 प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस गोरखपुर: आज यहां पेट्रोल ₹95.23 लीटर है और डीजल 88.40 रुपये लीटर है।
पेट्रोल-डीजल रेट लखनऊ: लखनऊ में आज पेट्रोल का रेट 95.34 रुपये लीटर है तो पेट्रोल का रेट 88.50 रुपये।
पेट्रोल-डीजल प्राइस कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी में पेट्रोल ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।
पेट्रोल-डीजल रेट बेंगलुरु: यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत भी ₹102.96 और डीजल की ₹90.99 है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस पटना: पटना में आज पेट्रोल का रेट ₹105.71 और डीजल का ₹91.49 प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस जयपुर: आज जयपुर में पेट्रोल का रेट ₹104.72 और डीजल का रेट ₹90.21 प्रति लीटर है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


