रिफॉर्म एक्सप्रेस की तस्वीर...आर्थिक सर्वे पर बोले पीएम मोदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। PM मोदी ने यह भी कहा कि आर्थिक समीक्षा समावेशी विकास के महत्व को बताती है, जिसमें किसानों, एमएसएमई, युवा रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सर्वेक्षण भारत में सुधारों की ट्रेन 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' की एक व्यापक तस्वीर पेश करती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा-आज पेश की गई आर्थिक समीक्षा भारत की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' की एक व्यापक तस्वीर पेश करती है, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण में निरंतर प्रगति को दर्शाती है। यह मजबूत आर्थिक बुनियाद, वृद्धि और राष्ट्र निर्माण में इनोवेशन, उद्यमिता और इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती भूमिका का जिक्र करती है।
किसान से युवा तक पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समीक्षा मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने, उत्पादकता बढ़ाने और विकसित भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को तेज करने की रूपरेखा भी तैयार करती है। उन्होंने कहा कि इसमें दिए गए विचार सोच-विचार कर नीति-निर्धारण का मार्गदर्शन करेंगे और भारत के आर्थिक भविष्य में विश्वास को और मजबूत करेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि आर्थिक समीक्षा समावेशी विकास के महत्व को बताती है, जिसमें किसानों, एमएसएमई, युवा रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आर्थिक समीक्षा 2025-26 उस शक्ति की पुष्टि करती है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस शक्ति के दम पर ही अर्थव्यवस्था महामारी और आर्थिक अस्थिरता के दौर से सुगमता से बाहर निकल पाई है।
उन्होंने कहा-आर्थिक समीक्षा 2025-26 उस शक्ति का प्रमाण है जो भारतीय अर्थव्यवस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हासिल की है। अर्थव्यवस्था चुनौतियों को दरकिनार करते हुए मजबूती से आगे बढ़ रही है।' उन्होंने आगे कहा कि जब दुनिया महामारी से आर्थिक अस्थिरता की ओर बढ़ी, तो हमारे नेतृत्व की बदौलत हमारी अर्थव्यवस्था सभी को साथ लेकर इन दोनों बाधाओं को पार करते हुए सुगमता से आगे बढ़ी। आपको बता दें कि आर्थिक समीक्षा में अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.8-7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

