Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM Modi releases PM Kisan Nidhi instalment worth 20000 crore after taking oath
मोदी 3.0 का पहला बड़ा फैसला, करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे ₹20,000 करोड़

मोदी 3.0 का पहला बड़ा फैसला, करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे ₹20,000 करोड़

संक्षेप:

  • PM Kisan: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के शपथ के साथ ही करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

Mon, 10 June 2024 12:17 PMVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

PM Kisan 17th Installment: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के शपथ के साथ ही करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान निधि योजना की 17वीं किस्त को मंजूरी दे दी। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल?

अधिकारियों ने कहा कि लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया , वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है।

अधिकारियों के मुताबिक फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।’’ केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस योजना के तहत, हर चार महीने में एक बार पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं। 

पीएम किसान योजना क्या है?

आपको बता दें कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत सरकार किसानों को ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह राशि हर चार महीने में ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।