PM-किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! कब अकाउंट में आएंगे पैसे, जानें सबकुछ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सरकार योजना के तहत 24वीं किस्त शारदीय नवरात्रि के आसपास भेज सकती है
  • बता दें कि पात्र किसानों को योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में जारी की जाती हैं
PM Kisan 23rd instalment

PM Kisan Yojana 24th installment: अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सरकार योजना के तहत 24वीं किस्त शारदीय नवरात्रि के आसपास भेज सकती है। बता दें कि सरकार ने 20 जून 2026 को पिछली यानी 23वीं किस्त ट्रांसफर को किया था।

कब है नवरात्रि?

शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते में होगी। ऐसे में अनुमान है कि सरकार पीएम किसान की 24वीं किस्त को 10 अक्टूबर के बाद कभी भी भेज सकती है। बता दें कि पात्र किसानों को योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में जारी की जाती हैं।

योजना के बारे में

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के तहत देश के उन सभी किसान परिवारों को, जिनके पास जमीन है, उनकी आय बढ़ाने के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह 2000 रुपये प्रति किस्त होता है। जो किसान अपनी eKYC पूरी कर चुके हैं, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड (UID कार्ड) से जुड़े हैं और जिनके जमीन के रिकॉर्ड PM Kisan पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे योजना का लाभ पाने के हकदार हैं।

PM Kisan लाभार्थी का स्टेटस कैसे चेक करें

स्टेप 1: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: लाभार्थी स्टेटस पेज पर जाएं।

स्टेप 3: ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें।

स्टेप 5: ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लाभार्थी का स्टेटस देखें।

स्टेप 7: पेमेंट का स्टेटस चेक करें।

स्टेप 8: जब सिस्टम प्रोसेस करेगा, तो स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा।

eKYC पूरा करना जरूरी क्यों?

योजना का लाभ लेने के लिए eKYC को जरूरी बनाया गया है। किसान अपने मोबाइल फोन से भी eKYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से PM-किसान मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद, ऐप खोलें और अपने PM किसान-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। अगले स्टेप में बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं। अगर eKYC स्टेटस 'No' है तो इसे पूरा करें।

इसके लिए तीन तरीके उपलब्ध हैं:

(i) OTP-आधारित e-KYC (PM-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध)

(ii) बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC (कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर उपलब्ध)

(iii) फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC (PM किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध, जिसका इस्तेमाल लाखों किसान करते हैं)।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।