PM Kisan 22nd Installment: कब मिली थी आखिरी किस्त?
PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार की तरफ से आखिरी बार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त को 19 नवंबर 2025 में जारी किया गया था। तब यह पैसा कोयंबटूर में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर किया गया था।


पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में पहुंचा 2000 रुपये
PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में यह पैसा गुवाहाटी से ट्रांसफर किया है। 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18645182600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
योजना के तहत, पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को यह वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सहायता किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों सहित आवश्यक कृषि इनपुट खरीदने में मदद करती है।
पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से 5 बजे के आसपास जारी करेंगे, जो चुनाव वाले राज्य असम में है।
पीएम किसान योजना में अब तक कितना पैसा मिला?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को जारी करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 22वीं किश्त के जारी होने के साथ ही, अब तक हस्तांतरित की गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगी। मंत्री जी ने यह भी कहा कि वर्ष 2019 से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान परिवारों के खातों में भेजी जा चुकी है।
महिला किसानों को तोहफा: 2.15 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को यह वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सहायता किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों सहित आवश्यक कृषि इनपुट खरीदने में मदद करती है।
पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज आने वाली है। आप अपने मोबाइल से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हुई तो आधार सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। हालांकि इसे बेहद आसानी से घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर पूरा किया जा सकता था।
PM Kisan 22nd Installment: कब मिली थी आखिरी किस्त?
PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार की तरफ से आखिरी बार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त को 19 नवंबर 2025 में जारी किया गया था। तब यह पैसा कोयंबटूर में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर किया गया था।
PM Kisan 22nd Installment Live: क्या महाराष्ट्र के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये?
PM Kisan 22nd Installment Live: आज पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को 2000 रुपये की 22वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये और किसानों को दिया जा सकता है। किसानों यह पैसा नमो शेतकारी महासम्मान निधि स्कीम के जरिए मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र के किसानों को 4000 रुपये की किस्त मिल जाएगी।
PM Kisan 22nd Installment Live: कौन हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र संस्थागत लैंड होल्डर किसान हैं। साथ ही, ऐसे किसान परिवार भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते, जिनके सदस्य संवैधानिक पदों पर रह चुके हैं या वर्तमान में हैं। इनमें पूर्व एवं वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, नगर निगम के महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।
केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों, विभागों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत या सेवानिवृत्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों, सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थानों और स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी भी पात्र नहीं होंगे। हालांकि, इसमें बहु-कार्यकारी स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप डी के कर्मचारियों को इस श्रेणी से बाहर रखा गया है।
इसी प्रकार, वे सभी सेवानिवृत्त व्यक्ति जिनकी मासिक पेंशन दस हज़ार रुपये या उससे अधिक है, वे भी पात्र नहीं माने जाएंगे। इसमें भी बहु-कार्यकारी स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप डी कर्मचारियों को छूट दी गई है। पिछले एसेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स देने वाले सभी व्यक्ति भी इस योजना के दायरे से बाहर हैं।
PM Kisan 22nd Installment Live: यूपी-बिहार के कितने किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त
आज जारी होने वाले पीएम किसान की 22वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में सीधे 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। जबकि, बिहार के भी 73.34 लाख से अधिक पीएम किसान योजना के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलेगी।
PM Kisan 22nd Installment Live: आज किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त
पीएम-किसान पोर्टल पर योजना के दिशा-निर्देशों में अपात्रता मानदंड के तहत आने वाले कुछ संदिग्ध मामलों की पहचान की है। उदाहरण के लिए, ऐसे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है, या ऐसे मामले जहां एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य (जैसे पति-पत्नी, या कोई वयस्क सदस्य और एक नाबालिग) लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने तक लाभ अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर 'अपनी स्थिति जानें' सुविधा या किसान ई-मित्र चैटबॉट के माध्यम से अपनी पात्रता स्थिति की जांच करें।
PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त कितने किसानों को मिलेगी?
प्रधानमंत्री किसान निधि की 22वीं किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने देशभर के 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगी। इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। यह इस वित्तीय वर्ष की आखिरी किस्त है।
PM Kisan 22nd Insttallment Live: 2.15 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को यह वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सहायता किसानों को बीज, खाद और कीटनाशकों सहित आवश्यक चीजें खरीदने में मदद करती है।
PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अगर नहीं आती है तो आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 1800-115-526 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जाएगी।
PM Kisan 22nd Installment Live: पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
ऐसे चेक करें अपना खाता
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा
- यहां ‘Know your Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।
PM Kisan 22nd Installment Live: साढ़े चार लाख करोड़ के पार पहुंचा किसानों को दिया गया कुल लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को जारी करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त के जारी होने के साथ ही, अब तक हस्तांतरित की गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगी। मंत्री जी ने यह भी कहा कि वर्ष 2019 से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान परिवारों के खातों में भेजी जा चुकी है।
PM Kisan 22nd Installment Live: 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक आएंगे
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले, केंद्र सरकार ने देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डालने का फैसला किया है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान निधि की 22वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से जारी करेंगे, जो चुनाव वाले राज्य असम में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।