करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी- जानिए
पिछले सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी, जबकि 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी और 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को किसानों के खातों में पहुंची थी। इन तारीखों को देखते हुए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है।

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है। पिछले सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी, जबकि 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी और 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को किसानों के खातों में पहुंची थी। इन तारीखों को देखते हुए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
क्या है डिटेल
जिन किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है, वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर ताजा अपडेट देख सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Beneficiary List’ में अपना नाम चेक करने के लिए राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करना होता है। सूची में नाम होने पर ही किस्त की राशि खाते में आएगी। साथ ही यह जरूरी है कि लाभार्थी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो, वरना भुगतान अटक सकता है। सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है, इसलिए किसानों को समय रहते अपनी जानकारी जांच लेना चाहिए।
इसके अलावा किसान ‘Know Your Status’ (KYS) विकल्प या मोबाइल ऐप और किसान ई-मित्र चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी स्थिति जांच सकते हैं। अगर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं है तो तुरंत नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें। कई बार आधार सीडिंग या बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी के कारण किस्त रुक जाती है, इसलिए समय रहते सुधार कराना जरूरी है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि केवल पात्र और सत्यापित किसानों को ही अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी
बता दें कि इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी, जिसमें 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। 1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई यह केंद्र सरकार की 100% वित्तपोषित योजना हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के रूप में मिलती है। अब तक 20 किस्तों में 3.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को दी जा चुकी है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि 22वीं किस्त भी तय समय पर जारी होगी और उन्हें खेती-किसानी के खर्च में राहत मिलेगी।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

