करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम किसान की 17वीं किस्त की डेट का ऐलान
- PM Kisan Yojana 17th installment: पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करोड़ों किसानों के खाते में अगले सप्ताह 17वीं किस्त जारी कर दी जाएगी।

PM Kisan Yojana 17th installment: पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करोड़ों किसानों के खाते में अगले सप्ताह 17वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। दरअसल, सरकार ने पीएम किसान की 17 वीं किस्त जारी करने की तारीख फाइनल कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 18 जून को बनारस से पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को लगभग ₹20,000 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
क्या है योजना?
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना है, जिसके जरिए किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैI योजना के तहत मिलने वाली ₹6000 की राशि का उपयोग किसान अपनी खेती संबन्धित जरूरतों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक आदि खरीदने लिए कर सकते हैं और कृषि क्षेत्र में अपनी लागत कम कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम बनते ही मोदी ने किए थे हस्ताक्षर
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है। मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

