PM Kisan सम्मान निधि का नहीं आया अकाउंट में पैसा? जानें वजह, ऐसे चेक करें अपना नाम
PM Kisan Update: 9 करोड़ से अधिक किसानों खाते में केंद्र सरकार की तरफ से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। बहुत से ऐसे किसान भी हैं जिनको यह पैसा अभी तक ट्रांसफर नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है? घर बैठे इसे कैसे पता लगाया जा सकता है।

PM Kisan Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त गुवाहाटी से ट्रांसफर कर दिया है। 9 करोड़ से अधिक किसानों खाते में केंद्र सरकार की तरफ से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। बहुत से ऐसे किसान भी हैं जिनको यह पैसा अभी तक ट्रांसफर नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है? घर बैठे इसे कैसे पता लगाया जा सकता है।
कैसे चेक करें पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम
1-सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल - https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2- यहां Farmers Corener के सेक्शन पर जाएं।
3- इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें।
4- लाभार्थी राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सिलेक्ट करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। अगर आप लाभार्थी होंगे तब की स्थिति में आपका नाम दिख जाएगा।
क्यों नहीं आया होगा पैसा?
सरकार ने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की है। जिन्हें पीएम किसान सूची से बाहर किया गया है।
1-ऐसे किसान जो 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन की मालिक बने हैं।
2- ऐसे किसान जिनकी पति-पत्नी दोनों पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे उनका भी पैसा रोक दिया गया है।
3- ऐसे सभी मामलों में पैसे के ट्रांसफर को रोक दिया गया है। अब इन सभी में फिजिकल वेरिफिकेशन होगा।
कैसे करें PM Kisan eKYC
पीएम किसान योजना के सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य हो गया है। पीएम किसान पोर्टल पर OTP आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ई-केवाईसी करवाने के कई माध्यम हैं।
1-ओटीपी आधारित ई-केवाईसी
2-बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (किसी जन सेवा केंद्र पर जाकर यह करवाया जा सकता है।)
3-फेस आधारित ई-केवाईसी (यह प्रक्रिया पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


