PM-किसान निधि की 24वीं किस्त में मिलेंगे ₹4000, रक्षाबंधन पर तोहफा? जानें सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी कर देगी
  • दावा ये भी है कि इस बार की किस्त 4000 रुपये की होगी

PM Kisan 23rd instalment
PM किसान पर बड़ा अपडेट

PM Kisan 24th installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्योहार है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी कर देगी। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इस बार की किस्त 2000 नहीं बल्कि 4000 रुपये की होगी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है दावा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4000 की राशि दी जाएगी। हालांकि, PIB फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी बताया गया है। PIB फैक्ट चेक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

कब तक आने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट में यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार अक्टूबर के महीने में दशहरा तक 24वीं किस्त पर ऐलान कर सकती है। कहने का मतलब है कि 24वीं किस्त के लिए अभी करीब डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, किस्त की रकम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। किसानों को 2000 रुपये की किस्त आएगी।

पोस्ट में आगे बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है। भारत सरकार द्वारा 24वीं किस्त को लेकर अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कृपया सतर्क रहें। ऐसे भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट के झांसे में न आएं और इन्हें आगे फॉरवर्ड न करें।

कहां से जारी की गई थी 23वीं किस्त

पश्चिम बंगाल के तरकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी। इसके तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से नौ करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये प्रति किस्त के रूप में तीन बार में सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती हे। इसके तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष कुल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।

eKYC है जरूरी

पीएम किसान निधि योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। अब CSC VLE लॉगिन, पीएम किसान मोबाइल ऐप और राज्य के अधिकृत यूजर लॉगिन के लिए बायोमेट्रिक-आधारित eKYC का विकल्प उपलब्ध है। अगर आपने eKYC नहीं कराया है तो 24वीं किस्त अटक सकती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM-किसान निधि की 24वीं किस्त में मिलेंगे ₹4000, रक्षाबंधन पर तोहफा? जानें सच