PM Kisan 23rd Installment Date: कब ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त? किसान जल्द कर लें e-KYC

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • PM Kisan 23rd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जुलाई के मध्य में ट्रांसफर की जा सकती है
  • किसानों को जल्द से जल्द e-KYC करवा लेना होगा
PM Kisan 23rd Installment Date: कब ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त? किसान जल्द कर लें e-KYC

PM Kisan 23rd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। देश के कुछ हिस्सों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। जिसकी वजह से किसानों को पैसों की आवश्यकता आने वाले दिनों में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की तरफ से अगले महीने यानी जुलाई के मध्य में किस्त जारी की जा सकती है। बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि किस दिन जारी होगी इसके लिए आधिकारिक ऐलान अभी तक हुआ नहीं है।

आखिरी बार मार्च में आया था पैसा (PM Kisan Yojna)

पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा 13 मार्च 2026 को आखिरी बार जारी किया था। यह 22वीं किस्त थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि जारी की थी। तब 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18640 करोड़ रुपये पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को अबतक 4.25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

ई-केवाईसी जरूरी (PM Kisan e-KYC)

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त सिर्फ उन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिन्होंने eKyc की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे किसान जिनका भूमि रिकॉर्ड अपडेट नहीं है वो अगली किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

कैसे होगा PM-Kisan e-KYC

इसके लिए तीन तरीके हैं। ओटीपी आधारित, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। अगर ओटीपी के जरिए आप ई-केवाईसी करवाएंगे तो ध्यान रखिएगा आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। बता दें, जन सुविधा केंद्र पर जाकर आसानी से पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आप लाभार्थी हैं या नहीं कैसे करें चेक?

1- सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2- इसके बाद Know Your Status पर क्लिक करें।

3- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें। इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Get Date पर क्लिक करें। आपके सामने लाभार्थी सूची दिख जाएगी।

कोई भी व्यक्ति 155261 या फिर 011-24300606 के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भी जानकारी ले सकते हैं।

कैसे करें पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई

1- सबेस पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2- इसके बाद New Farmer Registration पर जाएं। वहां अपना आधार नंबर लिखें। कैप्चा भरें।

3- सभी जानकारी सही-सही भरें। इसके बाद yes पर क्लिक करें।

4- पीएम किसान फॉर्म में सभी जानकारी भरें। इसको सेव कर लें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए साल भर में किसानों के खाते में 3 बार 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर किया जाता है। सालाना 6000 रुपये किसानों को मिलते हैं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,