इस दिन तक आ सकती है पीएम किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के लिए जरूरी खबर
PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसान लाभार्थी इस समय 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के करोड़ों किसान लाभार्थी इस समय 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह किस्त फरवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच यानी होली से पहले किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। इससे पहले 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, ऐसे में अगली किस्त का समय भी इसी अवधि में माना जा रहा है।
क्या है डिटेल
हालांकि, 22वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने सरकार द्वारा तय की गई सभी जरूरी शर्तें पूरी की हों। इसके लिए किसान का नाम पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए, जमीन के रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट होने चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा e-KYC पूरा करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसान OTP, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं।
सरकार ने दी यह जानकारी
सरकार ने यह भी साफ किया है कि कुछ राज्यों में नए पंजीकरण के लिए Farmer ID जरूरी कर दी गई है। जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो चुका है, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और अन्य, वहां नए किसान बिना Farmer ID के PM-Kisan में आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई है, वहां अभी भी Farmer ID के बिना पंजीकरण किया जा सकता है। पहले से जुड़े किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
वहीं, कुछ ऐसे किसान भी हैं जिन्हें अगली किस्त नहीं मिल सकती। सरकार ने कई संदिग्ध मामलों में भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया है, जैसे 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान या एक ही परिवार के दो सदस्यों द्वारा लाभ लिया जाना। ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्थिति PM-Kisan वेबसाइट, मोबाइल ऐप या Kisan e-Mitra चैटबॉट पर जाकर Know Your Status (KYS) के जरिए जरूर जांच लें, ताकि समय रहते कोई गलती ठीक की जा सके।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

