Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM Kisan 21th Installment may release this week beneficiaries get 2000 rupees
इंतजार खत्म! करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, लेटेस्ट अपडेट

इंतजार खत्म! करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, लेटेस्ट अपडेट

संक्षेप:

PM Kisan 21th Installment: देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर जल्द ही आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है।

Sun, 2 Nov 2025 11:25 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Kisan 21th Installment: देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर जल्द ही आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। अक्टूबर माह बीत चुका है और नवंबर की शुरुआत के साथ ही किसानों के मन में यह सवाल तेज हो गया है कि 2,000 रुपये की अगली किस्त उनके खातों में कब तक पहुंचेगी। पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि छठ पूजा के बाद राशि जारी हो सकती है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले सप्ताह में आ सकती है 21वीं किस्त

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकार नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। इससे किसानों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं कि जल्द ही उनके बैंक खातों में यह राशि पहुंच जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछली कई किस्तों में सरकार ने निर्धारित समयसीमा के भीतर ही धनराशि हस्तांतरित की थी। ऐसे में नवंबर की शुरुआत किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है।

किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवल वे ही किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन किसानों ने अब तक यह प्रक्रिया नहीं की है, उनकी किस्त रोक दी जाती है। इसलिए सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करें, ताकि राशि ट्रांसफर में कोई बाधा न आए।

घर बैठे ऐसे जांचें अपनी किस्त की स्थिति

किसान घर बैठे अपनी किस्त की स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

1. ‘Beneficiary Status’ सेक्शन पर क्लिक करें।

2. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

3. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।

इसके बाद आपकी किस्त की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के योग्य किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिसे तीन समान किस्तों में (प्रत्येक 2,000 रुपये) सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। कुल मिलाकर, यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो नवंबर के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि पहुंच सकती है, जिससे फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।