Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM Kisan 21th Installment may release this week beneficiaries get 2000 rupees
करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, ये है अपडेट

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, ये है अपडेट

संक्षेप:

पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त महीने में जारी की गई थी, जो तय समय से थोड़ी देरी से आई थी। इस किस्त से 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था, जिनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं।

Sun, 26 Oct 2025 10:35 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Kisan 21th Installment: देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त महीने में जारी की गई थी, जो तय समय से थोड़ी देरी से आई थी। इस किस्त से 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था, जिनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। अब किसानों की नजर सरकार की अगली घोषणा पर टिकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया। यह योजना अब दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer - DBT) योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यानी साल भर में किसानों को कुल ₹6,000 तीन किस्तों में मिलते हैं। यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

कब जारी होगी पीएम किसान की 21वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 21वीं किस्त नवंबर के पहले वीक में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित किसानों के लिए पहले ही 21वीं किस्त जारी कर दी है। 7 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह किस्त एडवांस रूप से जारी की थी। इस अंतर्गत 8.55 लाख किसानों को ₹171 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इनमें से 85,000 से अधिक महिला किसान भी शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर के किसानों को अब तक ₹4,052 करोड़ की राशि पीएम-किसान योजना के तहत मिल चुकी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।