दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त! करोड़ों किसानों के लिए जानना जरूरी

दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त! करोड़ों किसानों के लिए जानना जरूरी

संक्षेप:

इस योजना को भारत सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया था ताकि किसानों को कृषि कार्यों और घरेलू जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। योजना के तहत पात्र किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं।

Oct 15, 2025 03:31 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

PM Kisan 21th Installment: करोड़ों किसान अब 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस केंद्रीय योजना को भारत सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया था ताकि किसानों को कृषि कार्यों और घरेलू जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। योजना के तहत पात्र किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ राज्यों में किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी राज्यों के किसानों को दिवाली 2025 से पहले (अक्टूबर तक) राशि मिलने की उम्मीद है। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किस्त की स्थिति करें चेक

किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में आधार या बैंक खाता नंबर डालकर विवरण देख सकते हैं। बता दें कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ये दस्तावेज रखने आवश्यक हैं। जैसे कि आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज और मोबाइल नंबर।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

योजना का लाभ केवल भूमिधारी किसान परिवारों (2 हेक्टेयर तक भूमि वाले) को मिलता है। योजना से जुड़े अपडेट, e-KYC या शिकायतों के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि यह किस्त दिवाली से पहले किसानों के खातों में पहुंच जाए, ताकि त्योहार के समय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिले।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।