Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़pm kisan 21st instalment will farmers receive the next payment before diwali know detail
पीएम-किसान की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म, कब आएगी रकम, जानें डिटेल

पीएम-किसान की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म, कब आएगी रकम, जानें डिटेल

संक्षेप:

बता दें कि पीएम किसान की 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जो सीधे 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में जमा की गई थी। अगली किस्त अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर के पहले सप्ताह में वितरित होने की संभावना है।

Sat, 18 Oct 2025 06:30 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Kisan 21st Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं ये खबर आपके काम की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को राहत देने के लिए 21वीं किस्त दिवाली 2025 से पहले जमा की जा सकती है। केंद्र सरकार ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के लिए पीएम किसान निधि पहले ही जमा कर दी थी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 सितंबर, 2025 को इन राज्यों के किसानों को पैसे ट्रांसफर किए थे। बता दें कि पीएम किसान की 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जो सीधे 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में जमा की गई थी। अगली किस्त अब अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर के पहले सप्ताह में वितरित होने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम किसान योजना के बारे में

फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना, योग्य किसानों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान करती है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को उनके कृषि खर्चों को पूरा करने और फसल के मौसम के बीच उनकी आजीविका का समर्थन करने में मदद करना है।

ई-केवाईसी जरूरी

पीएम किसान योजन के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। ओटीपी-आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। बायोमेट्रिक-आधारित ई-केवाईसी के लिए निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर से भी संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि पीएम-किसान मोबाइल ऐप 24 फरवरी 2020 को लॉन्च किया गया।

साल 2023 में, इस ऐप को एक अतिरिक्त फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ लॉन्च किया गया। इससे दूरदराज के किसान बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकेंगे। पोर्टल और मोबाइल ऐप स्व-पंजीकरण, लाभ स्थिति ट्रैकिंग और चेहरे की पहचान पर आधारित ई-केवाईसी जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। दूरदराज के इलाकों के किसान चेहरे के स्कैन के जरिए ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं, साथ ही पड़ोसियों की सहायता के लिए भी प्रावधान हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।