
PM Kisan की 21वीं किस्त बुधवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा ट्रांसफर, किसान करवा लें यह जरूरी काम
संक्षेप: PM Kisan 21st Installment Date Announced: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर करने की तारीख सामने आ गई। 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) दोपहर 2 बजे ट्रांसफर की जाएगी।
PM Kisan 21st Installment Date Announced: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर करने की तारीख सामने आ गई। 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) दोपहर 2 बजे ट्रांसफर की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। यानी किसानों के खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें, 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसा सीधा ट्रांसफर होगा।

जम्मू-कश्मीर के किसानों को मिल चुका है पैसा
केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त दिया जा चुका है। बाढ़ की वजह से वहां के किसानों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 8.5 लाख किसानों के खाते में 170 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। यह पैसा 7 अक्टूबर 2025 को ट्रांसफर किया गया था।
ई-केवाईसी है जरूरी
पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी जरूरी है। जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। उन्हें 21वीं किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया करवा लें। ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के जरिए किया जाता है। इसके अलावा सीएससी पर जाकर किसान बायोमेट्रिक के जरिए भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना रजिस्ट्रेशन
1. पीएम किसान पोर्टल - Pmkisan.gov.in को ओपन करें
2. Farmer सेक्शन में जाकर ‘Status of self Regustered farmer/CSC Farmers’ पर क्लिक करें
3. अपना आधार नंबर लिखें और फिर Captcha लिखकर वेरिफाई करें।
इसके बाद आपका स्टेटस दिख जाएगा।
किसानों को मिलती है दो हजार रुपये की तीन किश्त
इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से दो-दो हजार रुपये की तीन किश्त मिलती है। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलता है। इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी।





