Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Pine Labs Share zoomed over 28 Percent from IPO Price on listing day know details
3% से भी नीचे चल रहा था GMP, पहले ही दिन शेयर ने कराया 28% से ज्यादा का फायदा

3% से भी नीचे चल रहा था GMP, पहले ही दिन शेयर ने कराया 28% से ज्यादा का फायदा

संक्षेप:

पाइन लैब्स के शेयर 9.5% के प्रीमियम के साथ 242 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 17.2% और चढ़ गए। पाइन लैब्स के शेयर इंट्राडे के दौरान 283.70 रुपये पर जा पहुंचे। यानी, पहले ही दिन निवेशकों को 28.4% का जबरदस्त रिटर्न मिला है।

Nov 14, 2025 03:36 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाइन लैब्स के शेयरों ने लिस्टिंग वाले दिन ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से जुड़े सारे गुणा-गणित को ध्वस्त कर दिया है। पाइन लैब्स के शेयर शुक्रवार 14 नवंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 221 रुपये था। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सिर्फ 2.49 पर्सेंट के प्रीमियम पर थे। पाइन लैब्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 9.5 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 242 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 17.2 पर्सेंट और चढ़ गए। पाइन लैब्स के शेयर इंट्राडे के दौरान 283.70 रुपये पर जा पहुंचे। यानी, पहले ही दिन पाइन लैब्स के निवेशकों को 28.4 पर्सेंट का जबरदस्त रिटर्न मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था पाइन लैब्स का आईपीओ
पाइन लैब्स (Pine Labs) के आईपीओ को टोटल 2.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1.27 गुना दांव लगा, जबकि एंप्लॉयीज कैटेगरी में 7.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। पाइन लैब्स के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) का कोटा 0.30 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 3.97 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 67 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,807 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:विश्व बैंक से बड़ी राहत, हटी कंपनी पर लगी रोक, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप शेयर

कंपनी का कारोबार
पाइन लैब्स लिमिटेड की शुरुआत 1998 में हुई है। पाइन लैब्स एक दिग्गज इंडियन मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो कि प्वाइंट-ऑफ-सेल (POS) सॉल्यूशंस, पेमेंट प्रोसेसिंग्स और मर्चेंट फाइनेंसिंग सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 30 जून 2025 तक कंपनी के पास 988,304 मर्चेंट्स, 716 कंज्यूमर ब्रांड्स एंड एंटरप्राइजेज और 177 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस थे। कंपनी ने अमेजन पे, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और रेडिंग्टन जैसे टॉप कंज्यूमर ब्रांड्स को सर्विसेज दी हैं। वित्तीय संस्थानों में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक इसके प्रमुख कस्टमर बेस हैं। पाइन लैब्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 7 नवंबर 2025 को खुला था और यह 11 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 3900.17 करोड़ रुपये तक का था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।