Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Phytochem Remedies IPO subscribed 23 percent in two days GMP at zero rupee
SME IPO की डिमांड में कमी, 2 दिन में महज 23% ही भरा, GMP भी जीरो

SME IPO की डिमांड में कमी, 2 दिन में महज 23% ही भरा, GMP भी जीरो

संक्षेप:

IPO News: प्राइमरी मार्केट में पाइथोकेम रेमेडिज़ आईपीओ (Phytochem Remedies IPO) खुल गया है। लेकिन इस आईपीओ को लेकर कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। आईपीओ दो दिन में महज 23 प्रतिशत ही भरा है।

Dec 20, 2025 08:50 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
ये भी पढ़ें:लगातार डिविडेंड दे रही कंपनी के शेयरों का होगा बंटवारा, रिकॉर्ड डेट नए साल में

IPO News: प्राइमरी मार्केट में पाइथोकेम रेमेडिज़ आईपीओ (Phytochem Remedies IPO) खुल गया है। लेकिन इस आईपीओ को लेकर कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। आईपीओ दो दिन में महज 23 प्रतिशत ही भरा है। इसके पीछे की वजह ग्रे मार्केट भी है। कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति खराब है।

क्यूआईबी कैटगरी में निवेशकों की तलाश

पाइथोकेम रेमेडिज आईपीओ को 23 प्रतिशत शुरुआती दो दिन में सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 27 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एनआईआई कैटगरी में 20 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन अबतक प्राप्त हुआ है। क्यूआईबी सेक्शन में आईपीओ को सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है। यहां अब भी निवेशकों की तलाश है।

क्या है जीएमपी

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि निवेशकों के नजरिए से चिंताजनक बात है। मौजूदा जीएमपी फ्लैट लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, पाइथोकेम रेमेडिज आईपीओ 18 दिसंबर को खुला था। निवेशकों के पास 22 दिसंबर तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड?

इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 98 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2400 शेयरों को एक साथ खरीदना होगा। जिसकी वजह से 235200 रुपये का मिनिमम इंवेस्टमेंट करना ही होगा।

क्या है आईपीओ का साइज?

पाइथोकेम रेमेडिज आईपीओ का इश्यू साइज 38.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 39 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

कंपनी ने मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,