Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PhysicsWallah share jumps upto 5 percent after strong q2 results
नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर 5% तक, Q2 रिजल्ट का दिखा असर

नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर 5% तक, Q2 रिजल्ट का दिखा असर

संक्षेप:

शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी PhysicsWallah के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। सितंबर तिमाही में PhysicsWallah का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Dec 09, 2025 05:46 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी PhysicsWallah के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। सितंबर तिमाही में PhysicsWallah का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसकी वजह से कंपनी को तगड़ा फायदा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसई में PhysicsWallah का शेयर आज मंगलवार को 142.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 145.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, मार्केट के बंद होने के वक्त पर PhysicsWallah का शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 138.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

कितना हुआ नेट प्रॉफिट

PhysicsWallah ने 8 दिसंबर को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 69.70 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में PhysicsWallah का नेट प्रॉफिट 41.10 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट में 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। बता दें, लिस्टिंग के बाद पहली बार कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है।

PhysicsWallah ने दी जानकारी में कहा है कि सितंबर तिमाही में कंपनी रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 1051.20 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 832.20 करोड़ रुपये रहा था। यानी कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:फार्मा कंपनी का IPO पहले दिन 63% भरा, GMP दिखा रहा ₹260 का फायदा

नवंबर में आया था कंपनी का आईपीओ

PhysicsWallah का आईपीओ 11 नवंबर से 13 नवंबर तक खुला था। कंपनी के आईपीओ करीब दो गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर था। PhysicsWallah की एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 145 रुपये पर हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।