Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Physicswallah Ltd IPO price band set founders Alakh Pandey and Prateek Boob join billionaire club
IPO खुलने से पहले ही अरबपति बन गए कंपनी के मालिक, ₹109 प्राइस बैंड, GMP में तेजी

IPO खुलने से पहले ही अरबपति बन गए कंपनी के मालिक, ₹109 प्राइस बैंड, GMP में तेजी

संक्षेप:

तीन दिन तक चलने वाला यह इश्यू 11 नवंबर (मंगलवार) को खुलेगा और 13 नवंबर (गुरुवार) को बंद होगा। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹9 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि उसके IPO का प्राइस बैंड ₹103 से ₹109 प्रति शेयर रहेगा।

Nov 06, 2025 09:31 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Physicswallah Ltd IPO: देश की प्रमुख एडटेक सेवा प्रदाता कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड ने अपने आगामी ₹3,480 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि उसके IPO का प्राइस बैंड ₹103 से ₹109 प्रति शेयर रहेगा। बता दें कि फिजिक्सवाला लिमिटेड के आईपीओ की घोषणा के साथ ही इसके दोनों संस्थापक अलख पांडे और प्रतीक बूब अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। तीन दिन तक चलने वाला यह इश्यू 11 नवंबर (मंगलवार) को खुलेगा और 13 नवंबर (गुरुवार) को बंद होगा। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹9 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अरबपति बने दोनों संस्थापक

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, दोनों संस्थापक पांडे और बूब के पास प्रत्येक के 105.12 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी में 40.31% हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपर प्राइस बैंड यानी ₹109 प्रति शेयर पर, दोनों की व्यक्तिगत हिस्सेदारी का मूल्य लगभग ₹11,458 करोड़ (करीब $1.29 बिलियन) बनता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन शेयरों की अधिग्रहण लागत लगभग न के बराबर है, यानी इन्हें बहुत कम मूल्य पर प्राप्त किया गया था। मार्च 2025 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 35:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। इस बोनस जारी करने से पहले, जून 2024 तक दोनों संस्थापकों के पास 3 करोड़ शेयर थे, जो कंपनी में 50% हिस्सेदारी के बराबर थे। बोनस के बाद यह संख्या बढ़कर 105.12 करोड़ शेयर हो गई।

IPO का स्ट्रक्चर

कंपनी का यह पब्लिक इश्यू दो हिस्सों में बंटा है। इसमें ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹380 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। इसका मतलब है कि इस इश्यू से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा कंपनी के विस्तार और विकास के कामों में इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि एक हिस्सा मौजूदा निवेशकों द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेचने के रूप में आएगा।

शेयर रिजर्व और बोली प्रक्रिया

इस IPO में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रहेगा। रिटेल निवेशक 137 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, यानी न्यूनतम निवेश करीब ₹14,933 होगा। इसके बाद निवेशक 137 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ₹10 प्रति शेयर की छूट की भी घोषणा की है।

पोस्ट-इश्यू वैल्यूएशन और प्रमोटर होल्डिंग

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी ₹109 प्रति शेयर पर, फिजिक्सवाला का पोस्ट-इश्यू मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹31,169 करोड़ होने का अनुमान है। IPO के बाद कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 81.6% से घटकर 72.3% रह जाएगी।

ये हैं लीड मैनेजर्स

इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। जैसे- कोटक कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (भारत) और एक्सिस कैपिटल। फिजिक्सवाला में वेस्टब्रिज कैपिटल, जीएसवी वेंचर्स, हॉर्नबिल कैपिटल और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन है।

कंपनी की शुरुआत

कंपनी की शुरुआत वर्ष 2016 में अलख पांडे ने की थी। एक फिजिक्स टीचर और कॉलेज ड्रॉपआउट के रूप में, उन्होंने यूट्यूब पर मुफ्त शैक्षणिक वीडियो डालना शुरू किया। कोविड-19 महामारी के दौरान उनका चैनल बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसके बाद कंपनी ने अपनी पहुंच ऑनलाइन से ऑफलाइन तक बढ़ाई। आज Physicswallah के पास भारत और मिडिल ईस्ट में कुल 152 शहरों में 303 ऑफलाइन सेंटर हैं। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को कम कीमत पर हर छात्र तक पहुंचाना है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।